
1 / 8
Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इस लिस्ट में एक ऐसी फिल्म शामिल हो गई है जो सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन प्राइम वीडियो पर ये छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. हालांकि इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी काफी कम है. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.
प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्म

2 / 8
प्राइम वीडियो पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये फिल्म ऑडियंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, लेकिन फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए गए.
फिल्म की कहानी

3 / 8
समीर विद्वान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में लव स्टोरी देखने को मिलती है. इसकी कहानी रेहान और रूही के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की पहली मुलाकात क्रोएशिया में एक लग्जरी यॉट क्रूज में होती है. दोनों का नेचर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है.
फिल्म में दिखी लव स्टोरी

4 / 8
रूही एक रोमांटिक महिला होती है, जो 90 के दशक वाले प्यार को मानती है. वहीं दूसरी ओर रेहान रूही के ऑपोजिट होता है. रेहान सिर्फ कैजुएल रिलेशनशिप को ही मानता है. मुलाकात के शुरुआती दिनों में दोनों के बीच खूब अनबन होती है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं.
फिल्म में ट्विस्ट

5 / 8
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रेहान रूही को शादी के लिए प्रपोज कर देता है. लेकिन रूही शादी के बाद रेहान के साथ अमेरिका नहीं जाना चाहती, क्योंकि भारत में वो अपने सिंगल पिता की देखभाल करना चाहती है. वहीं रूही परेशान होकर रेहान को कह देती है कि वो उससे शादी तब करेगी जब उसके पिता इस दुनिया से चले जाएंगे.
क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

6 / 8
फिल्म के क्लाइमैक्स में ही सस्पेंस छुपा है. 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कहानी को जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी. वीकेंड पर एक बार देखने के लिए ये फिल्म ठीक-ठाक है.
फिल्म के गाने हुए ट्रेंड

7 / 8
फिल्म की कहानी भले ही ऑडियंस को बोरिंग लगी हो, लेकिन इसके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग थे. चाहे वो रीमिक्स सॉन्ग 'सात समुंदर पार' हो या फिर टाइटल ट्रैक 'तू मेरी मैं तेरा' हो, सभी गाने को फैंस ने काफी पसंद किया.
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

8 / 8
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस फिल्म को सिर्फ 4 आईएमडीबी रेटिंग मिली हुई है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ-साथ नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, गौरव पांडे और टिकू तलसानिया भी अहम भूमिका में हैं.