Prime Video पर आते ही छाई 90 मिनट की थ्रिलर फिल्म! कहानी ऐसी की देखते ही दहल जाएगा दिल

Prime Video Trending Thriller Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम एक ऐसी थ्रिलर फिल्म की बात करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपका दिल दहला देगी. 90 मिनट की इस फिल्म में आप जरा भी बोर नहीं होंगे. वहीं आप इस फिल्म को घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

stolen movie prime video
1 / 8

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 8

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'स्टोलन' है. इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी ने लीड रोल निभाया, जो फैंस को काफी पसंद भी आया. इस फिल्म की कहानी भी फैंस को काफी पसंद आई.

विज्ञापन

वेनिस फिल्म महोत्सव में हुआ था प्रीमियर

वेनिस फिल्म महोत्सव में हुआ था प्रीमियर3 / 8

4 जून 2025 में इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. हालांकि उससे पहले फिल्म का 31 अगस्त 2023 को वेनिस फिल्म महोत्सव में प्रीमियर हुआ था. इसके साथ ही इस फिल्म को 14वें बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया था.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

वहीं फिल्म की कहानी गौतम और रमन 2 भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत एक सुनसान रेलवे स्टेशन से होती है. जहां गौतम अपने भाई रमन को पिक करने के लिए जाते हैं. इसी दौरान स्टेशन पर ही झुम्पा महतो नाम की एक महिला का बच्चा चोरी हो जाता है.

विज्ञापन

कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट

कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट5 / 8

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बच्चे चोरी करने का इल्जाम गौतम और उसके भाई रमन पर लग जाता है. इसके बाद गौतम और रमन की लाइफ पूरी तरह बदल जाती है. रमन के कहने पर गौतम झुम्पा की मदद करता है.

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान6 / 8

झुम्पा की मदद करते-करते गौतम और रमन भी मुश्किलों में घिर जाते हैं. इसके बाद कहानी में बार-बार ट्विस्ट देखने को मिलता है. फिल्म का क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 8

फिल्म जब प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, तो ये फिल्म पहले ही नंबर पर ट्रेंड करने लगी थी. वहीं फिल्म में गौतम का रोल अभिषेक बनर्जी ने निभाया है तो रमन के किरदार में शुभम वर्धन नजर आए हैं. वहीं झुम्पा का किरदार मिया मेलजर ने निभाया है.

कौन है फिल्म का डायरेक्टर?

कौन है फिल्म का डायरेक्टर?8 / 8

करण तेजपाल के डायरेक्शन में बनी 'स्टोलन' को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी कहानी को भी करण तेजपाल ने ही लिखा है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन