Prime Video Trending Show: प्राइम वीडियो का लेटेस्ट रियलिटी शो रिलीज होते ही छा गया है. ये शो नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. प्राइम वीडियो के इस शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और बॉलीवुड के फेमस सितारे गेम खेलते नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस शो की बात कर रहे हैं.
प्राइम वीडियो का ट्रेंडिंग शो

2 / 7
प्राइम वीडियो के इस ट्रेंडिंग शो का नाम 'अलायंस' है. इस शो को बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं रिलीज होते ही ये शो प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस शो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
कब रिलीज होता है नया एपिसोड?

3 / 7
26 जून से शुरू हुए इस शो के नए एपिसोड को हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाता है. आए दिन शो में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो से भोजपुरी स्टार रवि किशन ने एग्जिट किया है. शो शुरू होने के 5 दिन बाद ही रवि किशन ने खुद को शो से अलग कर लिया है.
शो के कंटेस्टेंट्स

4 / 7
वहीं शो में रवि किशन गेस्ट बनकर ही आए थे और उनके बेटी रीवा किशन शो में कंटेस्टेंट बन गेम खेल रही हैं. रीवा किशन के साथ-साथ शो में कुशाल टंडन, अरसलन गोनी, जैद दरबार, डेजी शाह, मिनी माथुर, निखिल चिनप्पा, रूही दोसानी, नीति टेलर, वंशज सिंह, डॉली जावेद, पायल गेमिंग, शब्बी सूरी, देल्बर आर्य और अरमान खेरा भी हैं.
शो का फॉर्मेट

5 / 7
शो में सभी कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में आगे बढ़ना है. शो का फॉर्मेट गेम रणनीति, विश्वास, धोखे, और मनोवैज्ञानिक युद्ध पर आधारित है. अपने गेम को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स को दिए गए टास्क को जीतना होगा और हर हफ्ते खुद को सुरक्षित करना होगा.
विनर की प्राइज मनी

6 / 7
आखिर तक जो भी कंटेस्टेंट्स शो में रुकेगा वो ही शो का विनर कहलाएगा. वहीं विनर को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस शो के लिए काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. ऑडियंस को कुणाल खेमू की होस्टिंग भी काफी पसंद आ रही है.
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

7 / 7
वहीं हाल ही में सोहेल खान ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की है. अब ये शो नेटफ्लिक्स की रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. ऑडियंस को 'अलायंस' में बड़े-बड़े सितारों की रियल लाइफ देखने को मिल रही है.