Drishyam 3 से 4 गुना ज्यादा मजेदार निकली 2 घंटे 10 मिनट की फिल्म! Prime Video की ट्रेंडिंग लिस्ट में छोड़ा पीछे

Prime Video की एक फिल्म ऐसी है जिसने ट्रेंडिंग लिस्ट में मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे.

prime video trending movie double occupancy
1 / 6

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में तहलका मचा रही हैं. इस लिस्ट में एक फिल्म ऐसी है जिसने मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को भी पीछे छोड़ दिया है. ट्रेंडिंग लिस्ट में 2 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म ने धाक जमा ली है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'डबल ऑक्यूपेंसी' है. इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. 2 घंटे 10 मिनट की ये फिल्म 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

'डबल ऑक्यूपेंसी' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लड़की के रूप में रहता है और इसके बाद वो लड़का बन जाता है. वहीं दिन में लड़की के रूप में ये शख्स रजनी होता और एक रिसर्च कंपनी में जॉब करता है.

फिल्म में ट्विस्ट

फिल्म में ट्विस्ट4 / 6

वहीं जब शाम में ये शख्स लड़का बनता है तो वो एक बॉर में काम करता है. इस दौरान उसकी लाइफ में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं जो उसकी लाइफ को पूरी तरह से बदल देते हैं. इस फिल्म के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी पड़ेगी.

विज्ञापन

'दृश्यम 3' को छोड़ा पीछे

'दृश्यम 3' को छोड़ा पीछे5 / 6

प्राइम वीडियो पर इस फिल्म में मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को भी पीछे छोड़ दिया है. जहां 'डबल ऑक्यूपेंसी' 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं दूसरी ओर मोहनलाल की 'दृश्यम 3' 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसके साथ ही 'डबल ऑक्यूपेंसी' ने 'सी यू एट वर्क टुमारो' को भी पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म की आईएमडीबी

फिल्म की आईएमडीबी6 / 6

'डबल ऑक्यूपेंसी' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संतोष, रेशमा वेंकटेश, संयुक्ता विश्वनाथन और विनोद किशन लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है. अगर आप कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में जरूर ऐड कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन