Prime Video पर तहलका मचा रही 8 एपिसोड्स की ये सीरीज, आते ही पहले नंबर पर जमाया कब्जा

Prime Video Trending Web Series: प्राइम वीडियो पर कई फिल्में और सीरीज ऐसी हैं जो टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इन फिल्मों और सीरीज को वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. आज हम एक ऐसी वेब सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में OTT पर रिलीज हुई है और इसने प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. चलिए सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

prime video trending matka king
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'मटका किंग' है. विजय वर्मा की इस सीरीज का इंतजार ऑडियंस बेसब्री से कर रही थी, वहीं अब ये सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है और पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

8 एपिसोड्स की सीरीज

8 एपिसोड्स की सीरीज3 / 7

8 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप संडे में बिंज वॉच कर सकते हैं. ये सीरीज रिलीज होते ही पहले नंबर पर छा गई है. वहीं इस सीरीज के सितारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज की रील्स वायरल होने लगी हैं.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 7

सीरीज की कहानी की बात करें तो ये सच्ची घटना पर आधारित है. 1960-70 के दशक में मुंबई एक साधारण कॉटन ट्रेडर बृज भट्टी के सट्टा किंग बनने की कहानी पर आधारित है. कहानी में देखने को मिलता है कि गरीब आदमी कैसे रईस बनता है.

विज्ञापन

हर एपिसोड में ट्विस्ट एंड टर्न्स

हर एपिसोड में ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 7

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज के हर एपिसोड में आपको भरपूर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये ही वजह है कि इस सीरीज को भारत में देखा जा रहा है.

'मटका किंग' की स्टार कास्ट

'मटका किंग' की स्टार कास्ट6 / 7

'मटका किंग' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विजय वर्मा के साथ-साथ साई तम्हांकर, कृतिका कामरा, सैमी जोनास हीनी, गुलशन ग्रोवर, जेमी लीवर, गिरीश कुलकर्णी और सिद्धार्थ जाधव मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

विज्ञापन

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

'मटका किंग' में विजय वर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस सीरीज को 8 रेटिंग है. परिवार के साथ घर में रहकर ओटीटी पर देखने के लिए ये सीरीज बेस्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन