Prime Video पर 3 हफ्तों से गर्दा उड़ा रही 8 एपिसोड्स की सीरीज, नंबर 1 पर दबदबा कायम

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर हाल ही में नई-नई सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं. ये फिल्में-सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई हैं. वहीं एक सीरीज ऐसी है जो 3 हफ्तों से पहले नंबर पर ही छाई हुई है. इस 8 एपिसोड्स की सीरीज ने प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर कब्जा किया हुआ है. चलिए जानते हैं आखिर सीरीज का नाम क्या है?

prime video trending series off campus
1 / 7

विज्ञापन

सीरीज का नाम

सीरीज का नाम2 / 7

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'ऑफ कैंपस' है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज को 13 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. वहीं अभी तक ये सीरीज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

'ऑफ कैंपस' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम की लव-स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों कॉलेज में साथ में पढ़ रहे होते हैं. वहीं इस दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करने का नाटक करते हैं.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 7

दरअसल हन्ना को किसी दूसरे लड़के पर क्रश होता है. उसे चिढ़ाने के लिए हन्ना गैरेट ग्राहम के साथ रिलेशनशिप में होने का झूठा नाटक रचती है. वहीं गैरेट को एग्जाम में अच्छे नंबर लाने होते हैं, इसलिए वो हन्ना की मदद करता है.

विज्ञापन

प्यार और दोस्ती की स्टोरी

प्यार और दोस्ती की स्टोरी5 / 7

हन्ना और गैरेट को रिलेशनशिप का झूठा नाटक करते-करते सच में प्यार हो जाता है और इसके बाद दोनों की रियल लव स्टोरी शुरू होती है. हालांकि इस दौरान दोनों की लाइव में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन दोनों साथ में सभी चुनौतियों का सामना करते हैं.

बिंज वॉच के लिए परफेक्ट चॉइस

बिंज वॉच के लिए परफेक्ट चॉइस6 / 7

सीरीज की कहानी में कॉलेज फुल कॉलेज रोमांस देखने को मिलता है. अगर आप भी रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन हैं तो 8 एपिसोड्स की इस सीरीज को अपने फ्री टाइम में बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?7 / 7

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 है. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली लीड रोल में हैं. इन दोनों के साथ-साथ सीरीज में मिका अब्दल्ला और स्टीफन कैलिन मुख्य भूमिका में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन