8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज 7 हफ्तों से Prime Video पर कर रही ट्रेंड, GenZ की बनी फेवरेट!

Prime Video Top Trending Series: प्राइम वीडियो पर नई-नई फिल्में और सीरीज टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई है. ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो 7 हफ्तों से प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. वहीं ये सीरीज GenZ की फेवरेट भी बन गई है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

off camous series
1 / 6

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ऑफ कैंपस' है. 8 एपिसोड्स की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात की करें तो इसकी कहानी हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम के इर्द-गिर्द घूमती है. शुरुआत में ये दोनों डेटिंग का झूठा नाटक रचते हैं, वहीं कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे ये दोनों रियल कपल बन जाते हैं.

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

हन्ना और गैरेट की लव स्टोरी में ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलते हैं, जिससे उनके रिश्ते में भी दरार आ जाती है. इन दोनों के अलावा सीरीज में इनके फ्रेंड्स की लाइफ के बारे में भी दिखाया गया है. इसका क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये सीरीज प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

विज्ञापन

GenZ की फेवरेट बनी सीरीज

GenZ की फेवरेट बनी सीरीज5 / 6

प्राइम वीडियो की इस सीरीज ने GenZ के दिलों में जगह बना ली है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के रोमांटिक सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. अगर आप रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इसे आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'ऑफ कैंपस' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.9 है. इस सीरीज में एला ब्राइट, मिका अब्दुल्ला, बेलमोंट कैमेली और जोश ह्यूस्टन लीड रोल में हैं. वहीं इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन