820 एपिसोड वाला वो पॉपुलर शो, जिसने हीरो को बनाया सुपरस्टार, 'रामायण' को भी पछाड़ा, 9.2 IMDb रेटिंग के साथ निकला सबका बाप

Popular TV Show: टीवी के कई ऐसे शोज हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है. आज हम आपको ऐसे ही एक शो के बारे में बता रहे हैं, जिसने रामायण जैसे शो को भी पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

devon ke dev mahadev
1 / 7
devon ke dev mahadev. image credit- social media

विज्ञापन

देवों के देव... महादेव

देवों के देव... महादेव2 / 7

दरअसल, हम जिस पॉपुलर शो की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2011 में लाइफ ओके चैनल पर शुरू हुआ शो 'देवों के देव... महादेव' है.

विज्ञापन

'रामायण' और 'महाभारत'

'रामायण' और 'महाभारत'3 / 7

टीवी का ये शो टीआरपी की रेस में नंबर बना और IMDb पर भी इसने 'रामायण' और 'महाभारत' को पीछे छोड़ दिया. ये शो दर्शकों को बेहद पसंद आया था.

820 एपिसोड

820 एपिसोड4 / 7

इस शो के लगभग 820 एपिसोड आए और उस दौर में इसके भव्य बजट और बेहतरीन प्रेजेंटेशन के लिए इस शो ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इस शो ने पौराणिक विषयों को पेश करने का तरीका ही बदल दिया था.

विज्ञापन

मोहित रैना

मोहित रैना5 / 7

शो में अभिनेता मोहित रैना ने भगवान शिव का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था. शो से मोहित रैना, घर-घर में पॉपुलर हो गए थे. मोहित का स्क्रीन पर देखकर ऐसा लगता था, जैसे सच में भगवान शिव हों.

सोनारिका भदोरिया

सोनारिका भदोरिया6 / 7

इसके अलावा शो में मौनी रॉय ने देवी सती का किरदार निभाया था और बाद में सोनारिका भदोरिया, पार्वती के किरदार में नजर आई थीं.

विज्ञापन

IMDb रेटिंग

IMDb रेटिंग7 / 7

इसके अलावा अगर शो की IMDb रेटिंग की बात करें तो शो को IMDb पर 9.3 की असाधारण रेटिंग मिली है. अगर आप आज इस शो को देखना चाहते हैं, तो आप इसे जियो हॉटस्टार, एयरटेल एक्सस्ट्रीम और टाटा प्ले बिंज जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन