Peddi से पहले OTT पर देखें रेसलिंग पर बनी ये 7 फिल्में, सलमान-आमिर की मूवीज भी लिस्ट में शामिल

7 Wrestling Movies on OTT: राम चरण ने अपने 41वें बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज दिया है. एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' से अपना पहला लुक रिलीज किया है. इस लुक में एक्टर आखड़े में हाथों मे गदा पकड़े नजर आ रहे हैं. इससे साफ है कि राम चरण की ये फिल्म रेस्लिंग पर आधारित है. रामचरण की 'पेड्डी' से पहले आप रेस्लिंग पर बनी इन 7 फिल्मों को ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

peddi movie release
1 / 8

विज्ञापन

दंगल

दंगल2 / 8

आमिर खान की 'दंगल' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2016 में रिलीज हुई 'दंगल' में भारतीय रेसलर गीता फोगाट और बबीता फोगाट की कहानी को दिखाया गया था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

सुल्तान

सुल्तान3 / 8

सलमान खान की 'सुल्तान' में भी रेस्लिंग दिखाई गई है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे. वहीं इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

पैलवान

पैलवान4 / 8

साउथ सुपरस्टार सुदीप की 'पैलवान' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में सुदीप की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म में सुनील शेट्टी, आकांक्षा सिंह और सुशांत सिंह भी लीड रोल में नजर आए. ये फिल्म सोनी लिव पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

कुश्ती

कुश्ती5 / 8

राजपाल यादव की 'कुश्ती' साल 2010 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में खली भी नजर आए थे. वहीं कॉमेडी स्पोर्ट्स मूवी को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

मैरी कॉम

मैरी कॉम6 / 8

प्रियंका चोपड़ा की 'मैरी कॉम' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी और इसे फैंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की काफी तारीफ की गई थी.

विज्ञापन

मुक्केबाज

मुक्केबाज7 / 8

साल 2017 में रिलीज हुई विनीत कुमार सिंह की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह के साथ-साथ जिमी शेरगिल, जोया हुसैन और रवि किशन लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

खिलाड़ियों का खिलाड़ी

खिलाड़ियों का खिलाड़ी8 / 8

साल 1996 में आई अक्षय कुमार की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ रेखा और रवीना टंडन लीड रोल में हैं. वहीं अक्षय कुमार की ये फिल्म जी5 पर मौजूद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन