OTT Releases This Week: 15 से 21 जून तक, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज; पूरा वीक होगा मजेदार!

OTT Releases This Week (15 June-21 June): जून के इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला लगने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार तक, एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है?

OTT Releases This Week
1 / 8

विज्ञापन

दृश्यम 3

दृश्यम 32 / 8

मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म 'दृश्यम 3' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद 'दृश्यम 3' फिल्म 18 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. अब फैंस इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं.

विज्ञापन

आई विल फाइंड यू

आई विल फाइंड यू3 / 8

ये सस्पेंस मिनी सीरीज भी ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है. इसमें सस्पेंस और थिलर से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज को आप 18 जून से नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

अथिराडी

अथिराडी 4 / 8

एक्शन कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म भी जून के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस मलयालम फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा. वहीं इसे आप 19 जून से सोनी लिव पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार 2

ठुकरा के मेरा प्यार 25 / 8

'ठुकरा के मेरा प्यार' सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ जियोहॉटस्टार पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज को आप 19 जून से घर बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं. इसमें प्यार के साथ-साथ बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी.

केनाथा कानोम

केनाथा कानोम6 / 8

योगी बाबू स्टारर ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप 16 जून से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसमें योगी बाबू के साथ-साथ लवलिन चन्द्रशेखर और रायचल रबेका लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

फनी पीपल

फनी पीपल7 / 8

ये अमेरिकन ब्लैक कॉमेडी फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी. वहीं अब ये 16 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में एक सफल स्टैंड अप कॉमेडियन की कहानी देखने को मिलती है.

कलर बुक

कलर बुक8 / 8

साल 2024 आई ये अमेरिकन फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 19 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. फैमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन