OTT Releases This Week: 1 से 7 जून तक, OTT पर रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में-सीरीज; नोट कर लें तारीख
OTT Releases This Week (1 June-7 June 2026): जून के महीने की शुरुआत ही एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज में आपको एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे.

धुरंधर: द रिवेंज
2 / 10रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन भी जून के शुरुआत में ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है. ये फिल्म 4 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे हैं.
ऑफिस रोमांस
3 / 10जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन स्टारर ये हॉलीवुड फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में आपको रोमांटिक सीन्स के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे.
मां-बहन
4 / 10माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की ये थ्रिलर कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप 4 जून को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ रवि किशन और धरना दुर्गा भी लीड रोल में हैं.
गुल्लक सीजन 5
5 / 10फेमस सीरीज 'गुल्लक' का 5वां सीजन रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फैंस को इस सीजन का लंबे समय से इंतजार था. वहीं इस सीरीज का नया वर्जन 5 जून को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रहा है.
ब्राउन
6 / 10करिश्मा कपूर की मोस्ट अवेटेड साइको थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. ये सीरीज 5 जून को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस सीरीज में करिश्मा कपूर के साथ-साथ सूर्या शर्मा, सोनिया राजदान, हेलेन और केके रैना लीड रोल में हैं.
लॉ एंड ऑर्डर
7 / 10ये कल्ट क्लासिक अमेरिकन सीरीज 1 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट और कोर्टरूम ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें सस्पेंस से भरपूर सीन्स हैं.
टीच यू अ लेसन
8 / 10कोरियन सीरीज 'टीच यू अ लेसन' भी जून के शुरुआत में ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस एक्शन सीरीज को आप 5 जून को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें किम मू-युल और ली सुंग-मिन लीड रोल में हैं.
पैट्रियट
9 / 10मोहनलाल और ममूटी की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 5 जून को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को ऑडियंस हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में देख सकती है. वहीं इस फिल्म को महेश नारायणन ने डायरेक्ट किया है.
पुअर थिंग्स
10 / 10फेमस सीरीज 'गुल्लक' का 5वां सीजन रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फैंस को इस सीजन का लंबे समय से इंतजार था. वहीं इस सीरीज का नया वर्जन 5 जून को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रहा है.