OTT पर थ्रिलर, एक्शन और सस्पेंस का फुल पैकेज, ‘O’Romeo’ से ‘BTS: The Return’ तक रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में-सीरीज रिलीज होती हैं, जिससे लोग काफी पसंद करते हैं. आपको भी ओटीटी पर फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपके लिए 6 फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं, जो मार्च 23 से 29 के बीच रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ott release
1 / 7

आपको भी ओटीटी पर फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपके लिए 6 फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं, जो मार्च 23 से 29 के बीच रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में  ‘O’Romeo’ से ‘BTS: The Return’ तक शामिल है.

विज्ञापन

डेयरडेविल बोर्न अगेन

डेयरडेविल बोर्न अगेन2 / 7

लिस्ट में पहले नंबर पर 'डेयरडेविल बोर्न अगेन' सीजन 2 का आता है. इसका पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इस सीरीज के पहले सीजन में आपने देखा होगा की मेयर विल्सन फिस्क ने न्यूयॉर्क में मार्शल लॉ लगा दिया था, जिसकी वजह से सभी सुपरहीरो को शहर से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, दूसरे सीजन में आपको नेत्रहीन वकील मैट मर्डॉक (डेयरडेविल) की कहानी देखने को मिलेगी, जो मेयर विल्सन फिस्क से मुकाबला करता है.आप इस सीरीज को 24 मार्च को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन

समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन3 / 7

लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' का नाम मौजूद है. इस सीरीज को स्ट्रेंजर थिंग्स बनाने वाले डफर ब्रदर ने बनाया है. यह 6 एपिसोड की सीरीज है, जिसमें जंगल में होने वाली एक सुंदर शादी को दिखाया गया है, जो एक भयानक हादसे में बदल जाती है. यह सीरीज 26 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.

नॉर्वेजियन क्राईम ड्रामा

नॉर्वेजियन क्राईम ड्रामा4 / 7

तीसरे स्थान पर 'नॉर्वेजियन क्राईम ड्रामा' का आता है. इस सीरीज में आपको जासूस ओस्लो में हो रहे बेरहमी से कत्लों की जांच को दिखाया गया है. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च को देख सकते हैं.

विज्ञापन

ओ रोमियो

ओ रोमियो5 / 7

चौथे स्थान पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का नाम आता है. यह फिल्म 14 फरवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.यह फिल्म 27 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी.

बीटीएस: द रिटर्न

बीटीएस: द रिटर्न6 / 7

पांचवें नंबर पर 'बीटीएस: द रिटर्न' का नाम शामिल है. यह एक डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें आपको बीटीएस बैंड के सदस्यों की सैन्य सेवा और उनके स्टूडियो के पलों और निजी अनुभवों को दिखाया गया है. यह सीरीज 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

काट्टान

काट्टान7 / 7

लिस्ट में आखिरी नाम साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की वेब सीरीज 'काट्टान' का नाम शामिल है. यह एक थ्रिलर सीरीज है जिससे मणिकंदन ने डायरेक्ट किया है. आप इसे 27 मार्च को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन