OTT पर छाई 7 जबरदस्त क्राइम थ्रिलर सीरीज, 8.1 IMDb रेटिंग लेकर बनी ऑलटाइम फेवरेट

आप भी वीकेंड पर ओटीटी पर फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं लेकिन कंफ्यूज है कि कौन-सी फिल्में देखें, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको इस स्टोरी में 7 जबरदस्त क्राईम-थ्रिलर शो के बारे में बताएंगे, जिससे आप वीकेंड पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

OTT series
1 / 8

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर दिन फिल्में और सीरीज रिलीज की जा रही है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इतना ही नहीं जो फिल्में थिएटर में पूरी तरह फ्लॉप हो जाती है, वो फिल्में भी ओटीटी पर आकर राज कर रही है. आज हम आपके 7 क्राइम-थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिससे आप वीकेंड पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

द वॉर्टेक्स

द वॉर्टेक्स2 / 8

लिस्ट में पहला नाम 'द वॉर्टेक्स' का आता है. यह एक तमिल सीरीज है, जिसमें आपको जबरदस्त क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव में 10 दिन तक चलने वाले त्योहार के बीच आगे बढ़ती हुई दिखाई देती है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. आईएमडीबी ने इस सीरीज को 8.1 की शानदार रेटिंग दी है.

विज्ञापन

पाताल लोक

पाताल लोक3 / 8

दूसरे नंबर को 'पाताल लोक' वेब सीरीज का नाम आता है. यह सीरीज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस सीरीज में जयदीप अहलावत की एक्टिंग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है.

कोहरा

कोहरा4 / 8

तीसरे स्थान पर 'कोहरा' वेब सीरीज का नाम मौजूद है. इस सीरीज में आपको जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. सीरीज में एक डार्क मर्डर मिस्ट्री को दिखाया गया है. बरुण सोबती और सुविंदर विक्की ने सीरीज में जबरदस्त अभिनय किया है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है.

विज्ञापन

सेक्रेड गेम्स

सेक्रेड गेम्स5 / 8

चौथे नंबर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की सीरीज' सेक्रेड गेम्स' का नाम मौजूद है. इस सीरीज में एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक कुख्यात गैंगस्टर का धमकी वाला फोन आता है, जिसके बाद सीरीज की कहानी एक अलग मोड़ लेती है. इस सीरीज में आपको अपराध, धर्म और राजनीति का शानदार मेल देखने को मिलेगा. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

बंबई मेरी जान

बंबई मेरी जान6 / 8

पांचवें स्थान पर 'बंबई मेरी जान' शामिल है. इस सीरीज में केके मेनन और अविनाश तिवारी ने अहम किरदार निभाया है. इसकी कहानी साल 1960 के दशक की मुंबई पर आधारित है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.

विज्ञापन

तब्बर

तब्बर7 / 8

6वें नंबर पर 'तब्बर' का नाम मौजूद है. इस सीरीज में आपको एक परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक गलती सब कुछ बदल देती है. इस वेब सीरीज में पवन मल्होत्रा ने शानदार अभिनय किया है. यह सीरीज सोनी लिव पर रिलीज की गई है.

मनवत मर्डर्स

मनवत मर्डर्स8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम 'मनवत मर्डर्स' का काबिज है. इस सीरीज को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. यह सीरीज साल 1970 की एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस सीरीज को आपस सोनी लिव पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन