5 फिल्में और 1 हफ्ता... बॉक्स ऑफिस पर किसने की सबसे ज्यादा कमाई? जानें इन फिल्मों का कलेक्शन

Box office collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई फिल्में मौजूद हैं. हर एक फिल्म कमाई करने में लगी हुई है, लेकिन सबकी स्पीड कम है. इस बीच पांच फिल्मों के एक हफ्ते के कलेक्शन के बारे में जान लेते हैं कि 3 जुलाई से 09 जुलाई के हफ्ते में किस फिल्‍म ने कितनी कमाई की है? आइए जानते हैं...

Box office collection
1 / 7
Box office collection. image credit- social media

विज्ञापन

अल्फा

अल्फा2 / 7

इस लिस्ट में पहला नाम आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का है. आलिया भट्ट ने 03 जुलाई से 09 जुलाई तक 47.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये फिल्म एक हफ्ते में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. ये एक बड़े बजट की फिल्म है और इससे बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म ने उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं की है. ये फिल्म का पहला हफ्ता था.

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल3 / 7

इस लिस्ट में दूसरा नाम अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का है. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 03 जुलाई से 09 जुलाई तक 31.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, ये इस फिल्म का दूसरा वीक था.

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा4 / 7

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' है. फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने 03 जुलाई से 09 जुलाई तक 7.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ये चौथा हफ्ता था.

विज्ञापन

कॉकटेल 2

कॉकटेल 25 / 7

इसके अलावा अगर अगली फिल्म की बात करें तो अगला नाम फिल्म 'कॉकटेल 2' का है. फिल्म 'कॉकटेल 2' ने 03 जुलाई से 09 जुलाई तक 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ये तीसरा हफ्ता था.

बेबी डू डाई डू

बेबी डू डाई डू6 / 7

अब बात करते हैं आखिर फिल्म की, जिसका नाम 'बेबी डू डाई डू' है. फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने बॉक्स ऑफिस पर 03 जुलाई से 09 जुलाई तक 3.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म का ये पहला वीक था.

विज्ञापन

किसने की सबसे ज्यादा कमाई

किसने की सबसे ज्यादा कमाई7 / 7

गौरतलब है कि फिल्म 'अल्फा' और 'बेबी डू डाई डू' का बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता था, लेकिन फिर भी दोनों फिल्मों ने उम्मीद के हिसाब से कलेक्शन नहीं किया है. हालांकि, इन पांचों फिल्मों में 03 जुलाई से 09 जुलाई तक फिल्म 'अल्फा' ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन