Stebin Ben के बर्थडे पर Nupur Sanon ने लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज, खास अंदाज में किया विश

Stebin Ben, Nupur Sanon: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने कुछ ही दिन पहले शादी की है. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज जमकर वायरल हुई थी. अब नूपुर सेनन ने शादी के बाद स्टेबिन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

Stebin Ben, Nupur Sanon
1 / 7
Stebin Ben, Nupur Sanon. image credit- social media

विज्ञापन

नूपुर सेनन

नूपुर सेनन2 / 7

नूपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में वो अपने पति स्टेबिन के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट में नूपुर ने अनसीन फोटोज भी शेयर की हैं.

विज्ञापन

खास अंदाज में किया विश

खास अंदाज में किया विश3 / 7

नूपुर सेनन ने अपने पति के जन्मदिन को खास बनाते हुए हर फोटो के साथ एक वॉइस नोट भी शेयर किया है, जिसे आप उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर सुन सकते हैं.

स्पेशल कैप्शन

स्पेशल कैप्शन4 / 7

इस पोस्ट को शेयर करते हुए नूपुर ने इसके कैप्शन में लिखा कि आपके बर्थडे के खास मौके पर सोचा कि हमारी कहानी को खास तरह से पिरो दूं.

विज्ञापन

फैंस ने लुटाया प्यार

फैंस ने लुटाया प्यार5 / 7

इसके अलावा नूपुर ने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे माई लव, ये जान लो कि मैं तुम्हें दिल से प्यार करती हूं. नूपुर के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

स्टेबिन बेन का जन्मदिन

स्टेबिन बेन का जन्मदिन6 / 7

बता दें कि आज 9 मार्च को स्टेबिन बेन का जन्मदिन है और इस खुशी में नूपुर ने उनके बर्थडे को और भी स्पेशल बनाया है, जिसका अंदाजा इस पोस्ट से लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की जोड़ी

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की जोड़ी7 / 7

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिलता है. दोनों एक साथ कमाल लगते हैं और यही वजह है कि इनके हर पोस्ट पर फैंस प्यार लुटाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन