Numerology: क्रिएटिविटी से लबालब भरे होते हैं इस मूलांक के लोग, कीचड़ में कमल खिलाने की होती है क्षमता

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातक क्रिएटिविटी से लबालब भरे होते हैं. इनके अंदर इतनी क्षमता होती है कि ये जातक कीचड़ में भी कमल खिला सकते हैं. यह लोग सेल्फ मेड पर्सनालिटीज होते हैं.

rani mukerji mulank 3
1 / 10
rani mukerji mulank 3

विज्ञापन

अंक ज्योतिष का ज्ञान

अंक ज्योतिष का ज्ञान2 / 10

अंक ज्योतिष बहुत पुरानी विद्या है. इसके जरिए आप व्यक्ति के बारे में विस्तार से बता सकते हैं. इस विद्या का संबंध आपके जीवन में आने वाले प्रत्येक नंबर से होता है. इसमें आपकी जन्मतिथि का बड़ा योगदान है. मूलांक के जरिए आप व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बता सकते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

क्रिएटिविटी का भंडार

क्रिएटिविटी का भंडार3 / 10

जैसे कि कुछ मूलांक के अंदर भर-भर क्रिएटिविटी होती है. यह लोग किसी छोटी से बड़े काम की चीज बना सकते हैं. इसके अलावा ये कभी आपदा को मुश्किल की तरह नहीं देखते. बल्कि वे उसे अवसर समझकर उनका सदुपयोग करते है. (Credit- Pinterest)

मूलांक 3 का प्रभाव

मूलांक 3 का प्रभाव4 / 10

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 3 कहलाता है. इन लोगों के ऊपर बृहस्पति गृह का प्रभाव होता है. बृहस्पति ज्ञान के देवता होते हैं. इनके अंदर गुरु ज्ञान और रचनात्मकता कूट कूटकर भरी होती है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलांक 3 वालों का स्वभाव

 मूलांक 3 वालों का स्वभाव5 / 10

मूलांक 3 वालों के अंदर गुरु ज्ञान, समझ और रचनात्मकता पाई जाती है. इसलिए मूलांक 3 वाले लोग हमेशा नए-नए विचारों से भरे रहते हैं. मूलांक 3 के लोग क्रिएटिविटी की खान होते हैं. ये कला, संगीत, लेखन, डिजाइन या कोई भी रचनात्मक काम में माहिर होते हैं. इनका दिमाग तेज चलता है और ये छोटी-छोटी चीजों से भी बड़ी-बड़ी खूबसूरत चीजें बना लेते हैं. (Credit- Pinterest)

कीचड़ में कमल खिलाने की क्षमता

 कीचड़ में कमल खिलाने की क्षमता6 / 10

जीवन में मुश्किलें आती ही हैं, लेकिन इन लोगों के लिए वो मुश्किलें किसी अवसर कम नहीं होती. मूलांक 3 वाले अपने कठिन समय को मौका मानते हैं. इनकी सोच गहरी होती है और ये हर समस्या का क्रिएटिव हल निकाल लेते हैं. चुनौतियां इनके लिए सीढ़ी बन जाती हैं, जिससे ये ऊपर चढ़ते जाते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

रानी मुखर्जी का मूलांक

रानी मुखर्जी का मूलांक7 / 10

बॉलीवुड की मशहूर अदाकार रानी मुखर्जी का मूलांक भी 3 है. उनका जन्म 21 मार्च, 1978 को हुआ था, जिसकी वजह से वे भी दिमाग से तेज औरक ज्ञानवर्धक महिला मानी जाती हैं. वे हर भूमिका में अलग रंग लाती हैं. मर्दानी, हिचकी, ब्लैक जैसी फिल्मों में उनकी कमाल की कलाकारी देखकर सभी हैरान रह गए. (Credit- Pinterest)

इनके गुण और कमजोरियां

इनके गुण और कमजोरियां8 / 10

मूलांक 3 वाले लोग मिलनसार, बातूनी और आशावादी होते हैं. ये दोस्त बनाना पसंद करते हैं और पार्टी में चमकते हैं. लेकिन कभी-कभी ये जल्दी बोर हो जाते हैं या फैसले में जल्दबाजी कर बैठते हैं. इनके लिए सलाह है, अपनी ऊर्जा को सही दिशा दें और धैर्य रखें. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

रानी मुखर्जी की कलाकारी

रानी मुखर्जी की कलाकारी9 / 10

रानी मुखर्जी ने हमेशा वे किरदार लिए, जिनको कई लोगों ने ठुकरा दिया. उन्होंने उन कठिन रोल्स को बड़ी सहजता के साथ निभाया. बता दें कि गुरु ग्रह की कृपा से ये लोग भाग्यशाली भी होते हैं. जैसे रानी मुखर्जी ने किया, वैसे ही मेहनत और आत्मविश्वास से आप भी कमाल कर सकते हैं. (Credit- Pinterest)

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन