Numerology: इमोशन्स के राजा होते हैं इस मूलांक के जातक, सीने में होती है मां जैसी ममता, भोजपुरी के इस दिग्गज से जुड़ा है गहरा नाता
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के जरिए आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं. जैसे कि कुछ जातकों के अंदर मां जैसी ममता होती है. वे भावनाओं से भरे होते हैं और उन्हें बड़ी जल्दी दया आ जाती है. इस भोजपुरी सुपरस्टार का भी यही मूलांक है.

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के जरिए आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं. जैसे कि कुछ जातकों के अंदर मां जैसी ममता होती है. वे भावनाओं से भरे होते हैं और उन्हें बड़ी जल्दी दया आ जाती है. इस भोजपुरी सुपरस्टार का भी यही मूलांक है.
अंक ज्योतिष शास्त्र
2 / 10अंक ज्योतिष शास्त्र के जरिए आप व्यक्ति के बारे में उनके व्यवहार, व्यक्तित्व और भविष्य जान सकते हैं. मूलांक जन्मतिथि के योग से निकाला जाता है. हर मूलांक पर विशेष गृह का प्रभाव होता है, जिससे उसके स्वभाव का निर्माण होता है. (Credit- Pinterest)
कौन सा है भावुक मूलांक?
3 / 10न्यूमरोलॉजी में जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 2 होता है. इन लोगों पर चंद्रमा का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है. (Credit- Pinterest)
भावनाओं से भरे हुए लोग
4 / 10मूलांक 2 के जातक स्वभाव से काफी भावुक होते हैं. यह हर बात को गहराई से सोचते हैं और दिल से निर्णय लेते हैं. इनकी जिंदगी में प्यार, ममता और रिश्ते सबसे ऊपर होते हैं. (Credit- Pinterest)
इमोशनल मैच्योरिटी होना
5 / 10मूलांक 2 वाले लोग जीवन में शुरुआत में भावनात्मक रूप से काफी संघर्ष करते हैं. लेकिन धीरे धीरे इनके अंदर इमोशनल मैच्योरिटी देखी जाती है. यह दूसरों की भावनाएं समझने में माहिर होते हैं. (Credit- Pinterest)
सीने में मां जैसी ममता
6 / 10इनके सीने में मां जैसी ममता भरी होती है. घर में ये सबको संभालते हैं. बच्चे, बुजुर्ग या बीमार कोई भी हो, इनकी गोद में आकर सबको सुकून मिलता है. ये कभी चिल्लाते नहीं, कभी गुस्सा नहीं दिखाते. (Credit- Pinterest)
भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता निरहुआ
7 / 10भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को हुआ था. उनका मूलांक भी 2 है. इसलिए मूलांक 2 के लोग खुद को निरहुआ से बहुत जुड़ा महसूस करते हैं. (Credit- Pinterest)
निरहुआ की भावनाएं
8 / 10निरहुआ की फिल्मों में जो ममता, प्यार और भावुकता दिखती है, वो ठीक इन्हीं गुणों की वजह से है. निरहुआ जैसे ये लोग भी संघर्ष से उठकर ऊंचाई पर पहुंचे. आप कई बार इन्हें आसानी से भावुक होते हुए भी देख सकते हैं. (Credit- Pinterest)
जीवन में सफलता का राज
9 / 10मूलांक 2 वाले लोग कलाकार, लेखक, संगीतकार या सामाजिक कार्यकर्ता बनकर नाम कमाते हैं. इनका मन शांत रहता है तो काम में भी सफलता मिलती है. निरहुआ इस बात का प्रमाण हैं. (Credit- Pinterest)
Disclaimer
10 / 10