Numerology: किस्मत खोल देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति के लिए साबित होती हैं 'लकी चार्म', इस एक्ट्रेस का भी है यही अंक

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां अपने पतियों के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं. उनके जीवन में आते ही पति का भाग्य सितारे की तरह चमक उठता है. बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा का भी यही मूलांक है.

alia bhatt mulank
1 / 10
alia bhatt mulank (Credit- Printerest)

विज्ञापन

2 / 10

अंक ज्योतिष बहुत पुराना शास्त्र है. यह व्यक्ति से जुड़े कई रहस्यों को उजागर कर सकता है. इससे आप सामने वाले का स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. इसमें मूलांक का बड़ा रोल होता है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

3 / 10

कोई भी अपना मूलांक जन्मतिथि के अनुसार पता लगा सकता है. आपकी जन्मतिथि का योग मूलांक कहलाता है. हर मूलांक पर ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है. जैसे कि इस मूलांक की लड़कियां अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं. इनके जीवन में आते ही भाग्य को चार चांद लग जाते हैं. (Credit- Printerest)

4 / 10

बता दें कि जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, ऐसी लड़कियों का मूलांक 6 कहलाता है. इन लोगों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा होती है. इन लड़कियों के जीवन में आते ही पति का भाग्य चमक जाता है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

5 / 10

बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इसी मूलांक से संबंध रखती हैं. उन पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा है. पति रणवीर से शादी के बाद ही एक्टर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. रणवीर कपूर का करियर आलिया से शादी के बाद एकदम बूम पर गया है. (Credit- Printerest)

6 / 10

शुक्र ग्रह सौंदर्य, प्रेम, धन, सुख और वैभव का कारक माना जाता है. इसलिए मूलांक 6 वाली लड़कियां जन्म से ही भाग्यशाली मानी जाती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार ये लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप होती हैं. शादी के बाद पति की सोई हुई किस्मत जाग जाती है.(Credit- Printerest)

विज्ञापन

7 / 10

इनके आने से घर में धन-दौलत बढ़ती है, पति का करियर तेजी से आगे बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है. ये लड़कियां अपने पति को करियर में सलाह देती हैं और हर मुश्किल में साथ देती हैं. ससुराल में भी ये बहुत प्यार पाती हैं और परिवार में खुशहाली लाती हैं. कई लोग इन्हें 'कुबेर की चाबी' भी कहते हैं क्योंकि इनके साथ जीवन में सुख-समृद्धि आती है. (Credit- Printerest)

8 / 10

ये लड़कियां बहुत सुंदर, आकर्षक और फैशनेबल होती हैं. इनका स्वभाव प्यार भरा और देखभाल करने वाला होता है. ये घर को सजाती हैं, परिवार का ख्याल रखती हैं और पति को हमेशा सपोर्ट करती हैं. इनके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं रहती. ये खुद भी सुखी रहती हैं और दूसरों को भी सुख देती हैं.(Credit- Printerest)

विज्ञापन

9 / 10

आलिया ने अपनी मेहनत से बहुत नाम कमाया है और उनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल है. कई अंक ज्योतिष विशेषज्ञ कहते हैं कि मूलांक 6 वाली ऐसी लड़कियां पति के लिए सच में लकी चार्म साबित होती हैं. हालांकि, उनका जीवन देखकर यह बात सिद्ध होती नजर आती है. (Credit- Printerest)

10 / 10

Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन