
1 / 11
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल का प्रदर्शन किया है. कहा जा रहा है कि ये इंडिया में पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है. इसके साथ ही फिल्म का रन टाइम भी काफी सुर्खियों में बना हुआ है, जो कि 3 घंटे 49 मिनट का हो गया है. लेकिन ये कोई पहली या दूसरी फिल्म नहीं है, जिसका इतना लंबा रन टाइम है. इसमें 'एनिमल' से 'संगम' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन आज कल बढ़ते रन टाइम को देखकर लगता है कि जैसे लंबी फिल्मों का दौर वापस से लौट रहा है.
धुरंधर

2 / 11
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का रन टाइम भी काफी लंबा था. इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 34 मिनट था, जिसे 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
एनिमल

3 / 11
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी सबसे लंबी मूवीज में से एक है. इसका रन टाइम 3 घंटे 21 मिनट का था. हालांकि, बताया जाता है कि ये फिल्म और भी लंबी होने वाली है. इसके सेकंड पार्ट 'एनिमल पार्क' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.
संगम

4 / 11
राज कपूर और वैयजंती माला का फिल्म 'संगम' भी इंडस्ट्री की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है. इसे साल 1964 में रिलीज किया गया था और इसका रन टाइम 3 घंटे 58 मिनट का रहा था. यानि कि ये लगभग 4 घंटे की फिल्म थी.
मेरा नाम जोकर

5 / 11
राज कपूर की एवरग्रीन और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' भी लंबी फिल्मों में से एक है. इसका रन टाइम 4 घंटे 15 मिनट रहा था.
शोले

6 / 11
धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' को 1975 में रिलीज किया गया था और इसका रन टाइम भी काफी चर्चा में रहा था. फिल्म 3 घंटे 24 मिनट लंबी थी.
हम आपके हैं कौन

7 / 11
सलमान खान और माधुरी दिक्षित स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' एक फैमिली ड्रामा मूवी थी, जिसका रन टाइम 3 घंटे 26 मिनट था. इसमें दोनों की केमिस्ट्री को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं.
हे राम

8 / 11
साउथ एक्टर कमल हासन की फिल्म 'हे राम' भी लंबी फिल्मों में से एक है. इसका रन टाइम 3 घंटे 36 मिनट का था.
मोहब्बतें

9 / 11
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' फिल्म इंडस्ट्री की यादगार रोमांटिक ड्रामा में से एक है. इसका रन टाइम 3 घंटे 36 मिनट था.
LOC Kargil

10 / 11
जेपी दत्ता की वॉर ड्रामा फिल्म 'एलओसी कारगिल' को सबसे लंबी फिल्म बताया जाता है, जिसका रन टाइम 4 घंटे 15 मिनट का था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी.
जोधा अकबर

11 / 11
इसके साथ ही इस लिस्ट में एक नाम 'जोधा अकबर' का भी है, जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल प्ले किया था. इसका रन टाइम 3 घंटे 33 मिनट था.