'चिरैया' ही नहीं, ये 5 फिल्में भी 'मैरिटल रेप' के खिलाफ छेड़ती हैं जंग, दिखेगा पति-पत्नी और बेडरूम का गंदा सच

Movies On Marital Rape: दिव्या दत्ता स्टारर 6 एपिसोड की सीरीज 'चिरैया' को हाल ही में रिलीज किया गया है. इसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है, जिसकी कहानी 'मैरिटल रेप' से शब्द और विषय के खिलाफ जंग छेड़ती है.

Movies Based on Marital Rape
1 / 7
Movies Based on Marital Rape

Movies Based on Marital Rape: 6 एपिसोड की सीरीज 'चिरैया' के रिलीज होते ही एक बार फिर से 'मैरिटल रेप' जैसा गंभीर शब्द और विषय चर्चा में आ गया है. दिव्या दत्ता की ये सीरीज इस शब्द के खिलाफ जंग छेड़ती है. हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है, जब ये शब्द सुर्खियों में आ गया है. इसके पहले भी सिनेमा जगत में कई फिल्में आ चुकी हैं, जिसमें इस गंभीर विषय को दिखाया गया है. चलिए बताते हैं उन फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन

चिरैया (Chiraiya 2026)

चिरैया (Chiraiya 2026)2 / 7

दिव्या दत्ता स्टारर सीरीज 'चिरैया' को ओटीटी पर मार्च 2026 में रिलीज किया गया, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये सीरीज मैरिटल रेप के खिलाफ जंग तो छेड़ती ही है साथ ही पितृसत्तात्मक सोच पर सवाल भी उठाती है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

लकीरें (Lakeerein 2023)

लकीरें (Lakeerein 2023)3 / 7

फिल्म 'लकीरें' को साल 2023 में रिलीज किया गया था. ये हिंदी भाषा की कानूनी ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन दुर्गेश पाठक ने किया है, जिसमें आशुतोष राणा , बिदिता बाग , गौरव चोपड़ा और टिया बाजपेयी जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म वैवाहिक बलात्कार जैसे जटिल मुद्दे को उठाती है. मैरिटल रेप शादी के दायरे में होता है. (Photo- IMDb)

पार्च्ड (Parched 2015)

पार्च्ड (Parched 2015)4 / 7

लीना यादव द्वारा निर्देशित फिल्म 'पार्च्ड' मैरिटल रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर जोर देती है. इसमें ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न को दिखाया गया है. इसका प्रीमियर 2015 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी किया जा चुका है. इसमें राधिका आप्टे, तन्निष्ठा चटर्जी, सुरवीन चावला और आदिल हुसैन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

केट्टियोलानु एंटे मलाखा (Kettiyolaanu Ente Malakha 2019)

केट्टियोलानु एंटे मलाखा (Kettiyolaanu Ente Malakha 2019) 5 / 7

यह एक मलयालम फिल्म है, जो वैवाहिक बलात्कार के मुद्दे पर जोर देती है. फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि एक स्लीवचन नाम का किसान रिन्सी नाम की महिला से शादी करता है और अपने दोस्तों की सलाह पर एक रात नशे में पत्नी के साथ जबरदस्ती करता है, जिसके कारण पत्नी उसे छोड़ देती है. इसमें फिर चर्चा शुरू होती है मैरिटल रेप की. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

द ग्रेट इंडियन किचन (The Great Indian Kitchen 2021)

द ग्रेट इंडियन किचन (The Great Indian Kitchen 2021) 6 / 7

'द ग्रेट इंडियन किचन' एक मलयालम फिल्म है, जो महिलाओं के प्रति रूढ़िवादी सोच पर प्रहार करती है. यह फिल्म सीधे तौर पर रेप नहीं, बल्कि शादी में सहमति और पत्नी के शरीर पर पति के 'अधिकार' की रूढ़िवादी सोच के खिलाफ एक ताकतवर आवाज बनती है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

डार्लिंग्स (Darlings 2022)

डार्लिंग्स (Darlings 2022) 7 / 7

आलिया भट्ट और शेफाली शाह स्टारर फिल्म 'डार्लिंग्स' एक डार्क कॉमेडी मूवी है. लेकिन फिल्म में मैरिटल रेप और शारीरिक उत्पीड़न को भी प्राथमिकता के साथ दिखाया गया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन