
1 / 8
Netflix Trending Top 3 Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही सनी देओल की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ दिया है. 1 घंटे 56 मिनट की इस फिल्म को आप भी वीकेंड पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस'

2 / 8
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' है. वीर दास स्टारर इस फिल्म को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इस फिल्म में आपको एक्शन सीन्स के साथ-साथ कॉमेडी भी भरपूर मिलेगी.
नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही फिल्म

3 / 8
वीर दास की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन ओटीटी पर दस्तक देते ही फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. ये ही वजह है कि ये कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
'बॉर्डर 2' को पछाड़ा

4 / 8
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ दिया है. 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' जहां नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं 'बॉर्डर 2' चौथे नंबर पर खिसक गई है.
फिल्म बनी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग

5 / 8
वहीं नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी वीर दास की ये फिल्म छाई हुई है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म को डायरेक्ट भी वीर दास ने ही किया है.
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की कहानी

6 / 8
वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो इसकी कहानी हैप्पी पटेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनाड़ी जासूस होता है. फिल्म में हैप्पी पटेल ब्रिटिश लहजे में हिंदी बोलता है, जिसे देखकर चेहरे पर एक मुसकान आ जाती है.
वीकेंड पर करें बिंज वॉच

7 / 8
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की कहानी को डिटेल में जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा. वीकेंड पर फैमिली के साथ घर बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की स्टारकास्ट

8 / 8
वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वीर दास के साथ-साथ मिथिला पालकर, मोना सिंह और शारिब हाशमी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही आमिर खान और इमरान खान का इस फिल्म में मजेदार कैमियो भी है.