Netflix पर आते ही दूसरे नंबर पर छाई 1 घंटा 42 मिनट की ये फिल्म, बड़ी-बड़ी मूवीज को भी छोड़ा पीछे

Netflix Top Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में नई-नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो फैंस के दिलों में छा गई है. इनमें से आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं ऑडियंस भी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

swapped movie (7)
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग मूवी

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग मूवी2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'स्वैप्ड' है. नाथन ग्रेनो के डायरेक्शन में बनी इस एनिमेटेड फिल्म को 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. वहीं रिलीज होते ही ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है.

विज्ञापन

'बाइकर' से निकली आगे

'बाइकर' से निकली आगे3 / 8

'स्वैप्ड' ने हाल ही में रिलीज हुई बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट से नीचे खिसका दिया है. हाल ही में दूसरे नंबर पर साउथ की 'बाइकर' मूवी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई थे, वहीं अब इस एनिमेटेड फिल्म ने 'बाइकर' को पीछे छोड़ दिया है.

एडवेंचर और कॉमेडी से भरपूर

एडवेंचर और कॉमेडी से भरपूर4 / 8

नेटफ्लिक्स की इस एनिमेटेड ट्रेंडिंग फिल्म में आपको एडवेंचर और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर घर पर ही एन्जॉय कर सकते हैं. फिल्म में कई इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलते हैं जो आपका दिल जीत लेंगे.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी छाई

सोशल मीडिया पर भी छाई5 / 8

नेटफ्लिक्स के साथ-साथ 'स्वैप्ड' मूवी सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं. ये ही वजह है कि ये नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे6 / 8

इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. इनमें बाइकर, दो दीवाने सहर में, यूथ, एपेक्स, टोस्टर, धुरंधर, उस्ताद भगत सिंह और मर्दानी 3 जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 8

वहीं फिल्म को टॉप आईएमडीबी रेटिंग भी मिली है. इस फिल्म की रेटिंग 7.4 है. वहीं इसके किरदारों को हॉलीवुड सितारों ने अपनी आवाज दी है. ओली की आवाज माइकल बी जॉर्डन और आइवी लता को जूनो टेंपल ने दी है.

बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस

बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस8 / 8

वीकेंड पर अगर आप भी कुछ नए की तलाश में हैं तो नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म को अभी से अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे आप बच्चों और परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन