Netflix पर नंबर 1 बनी 10 एपिसोड्स की स्कूल ड्रामा सीरीज, एजुकेशन सिस्टम के अंधेरे चेहरे से उठा पर्दा!

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा. आज हम एक ऐसी ही सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 10 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी एजुकेशन सिस्टम के अंधेरे चेहरे से पर्दा उठाती है.

netflix trending teach you a lesson (1)
1 / 7

विज्ञापन

सीरीज का नाम

सीरीज का नाम2 / 7

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'टीच यू अ लेसन' है. 10 एपिसोड की इस स्कूल ड्रामा सीरीज ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर कब्जा कर लिया है. पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

'टीच यू अ लेसन' सीरीज की कहानी स्कूल स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां आपको स्टूडेंट्स के बीच बुलिंग और हिंसा की कहानी दिखती है. वहीं सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे भ्रष्ट एजुकेशन सिस्टम का भी पर्दाफाश होता दिखाई देता है.

सीरीज की कहानी दिखाएगी एजुकेशन का हाल

सीरीज की कहानी दिखाएगी एजुकेशन का हाल4 / 7

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की कहानी शुरुआत में आपको एक सिंपल स्टोरी लगेगी, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते ये एक खराब शिक्षा व्यवस्था को दिखाती है. जिससे ना जाने कितने छात्र रोजाना स्कूलों में झेल रहे होते हैं.

विज्ञापन

सस्पेंस और थ्रिलर सीन्स

सस्पेंस और थ्रिलर सीन्स5 / 7

वहीं कहानी में आपको सस्पेंस और थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलते हैं. स्कूलों का हाल बेहाल होते देख सीरीज में सरकार एक नया कानून बनाया और शैक्षिक अधिकार संरक्षण ब्यूरो की स्थापना करती है. जो छात्रों के हक की आवाज उठाती है और शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम उठाती है.

बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस

बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस6 / 7

अगर आप किसी नए जॉनर की तलाश में हैं तो ये सीरीज आपकी बिंज वॉच के लिए परफेक्ट चॉइस है. इस सीरीज को वीकेंड पर आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर आराम से घर में देख सकते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है. साथ ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने सभी बड़ी-बड़ी सीरीज को पीछे छोड़ दिया है और पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन