Netflix पर आते ही टॉप 5 पर छाई 114 मिनट की ये रोमांटिक फिल्म, कहानी ने ऑडियंस को बनाया दीवाना!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज गर्दा उड़ रही हैं. इसी बीच आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने रिलीज होते ही टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इस रोमांटिक फिल्म के चर्चे सोशल मीडिया पर भी हो रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर इस फिल्म का नाम क्या है.

Netflix trending movie office romance
1 / 7

विज्ञापन

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम2 / 7

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'ऑफिस रोमांस' है. 114 मिनट की ये रोमांटिक फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर छाई हुई है. वहीं फिल्म के सीन्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन स्टारर इस फिल्म में ऑफिस लाइफ देखने को मिलती है. फिल्म की कहानी डैनियल ब्लैंचफ्लावर और जैकी क्रूज के इर्द-गिर्द घूमती है. जैकी एक बड़ी एयरलाइन कंपनी की सीईओ होती है, जो काम को अपनी निजी जिंदगी से ऊपर रखती है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 7

वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नए वकील डैनियल कंपनी में आता है. जैकी और डैनियल दोनों साथ काम करते-करते एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. वे अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई समस्याएं उनके सामने आ जाती हैं.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस5 / 7

फिल्म के क्लाइमैक्स में पता चलता है कि ये दोनों अपने प्यार को आगे बढ़ा पाते हैं या नहीं. अब क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म में जैकी क्रूज का किरदार जेनिफर लोपेज ने बड़ी ही खूबसूरती से निभाया है. वहीं डैनियल ब्लैंचफ्लावर के रोल में ब्रेट गोल्डस्टीन नजर आए हैं. फिल्म में इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री बेहतरीन लगी.

विज्ञापन

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?7 / 7

रोमांस से भरी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है. वहीं इस फिल्म को ओल पार्कर ने बड़ी खूबसूरती से डायरेक्ट किया है. अगर आप रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन