1 नाम पर बनीं 4 फिल्में, एक तो रिलीज होते ही Netflix पर बनी नंबर 1; जानें बाकी 3 का कैसा रहा हाल

Four Movies One Title: भारतीय सिनेमा में कई फिल्में ऐसी हैं जो सेम टाइटल पर बनी हुई हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर धाक जमा ली है. वहीं इस फिल्म के टाइटल पर पहले भी 3 फिल्में बन चुकी हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात करने जा रहे हैं?

kartavya movie (5)
1 / 6

विज्ञापन

एक ही नाम से बनी 4 फिल्में

एक ही नाम से बनी 4 फिल्में2 / 6

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'कर्तव्य' है. सैफ अली खान की ये फिल्म बीते दिन ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही पहले नंबर पर इस फिल्म ने कब्जा कर लिया है. खास बात ये है कि इससे पहले भी इसी नाम की और भी फिल्में बन चुकी हैं.

विज्ञापन

धर्मेंद्र की फिल्म

धर्मेंद्र की फिल्म3 / 6

साल 1979 में धर्मेंद्र और रेखा की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम भी 'कर्तव्य' ही था. इस फिल्म की कहानी जंगल, तस्करी और अपराध के खिलाफ लड़ाई पर आधारित थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

कन्नड़ फिल्म

कन्नड़ फिल्म4 / 6

'कर्तव्य' नाम की एक और फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म एक कन्नड़ फिल्म थी. इस मूवी को के.एस.आर. दास ने डायरेक्ट किया था. वहीं इस फिल्म में विष्णुवर्धन लीड रोल में नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही थी.

विज्ञापन

संजय कपूर की फिल्म

संजय कपूर की फिल्म5 / 6

संजय कपूर और जूही चावला स्टारर फिल्म 'कर्तव्य' साल 1995 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जूही चावला और संजय कपूर के साथ-साथ लीड रोल में अमरीश पुरी भी नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी थी और फ्लॉप साबित हुई.

सैफ अली खान की फिल्म

सैफ अली खान की फिल्म6 / 6

वहीं अब नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान की 'कर्तव्य' फिल्म रिलीज हुई है. इस फिल्म में सैफ अली खान पुलिस की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही जब से फिल्म का पोस्टर मेकर्स ने जारी किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन