OTT लवर्स के लिए गुड न्यूज! Netflix पर रिलीज हुईं ये 7 नई फिल्में, वीकेंड पर हर जॉनर का मिलेगा मजा

Netflix Top 7 Latest Movies: अगर आप भी वीकेंड पर घर रहकर ही नई-नई फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स लेटेस्ट रिलीज मूवीज आपके लिए परफेक्ट हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें और वीकेंड का भरपूर आनंद लें. इन फिल्मों की लिस्ट में राजकुमार राव की फिल्म से लेकर पावर स्टार पवन कल्याण तक की फिल्म शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

netflix trending movies
1 / 8

विज्ञापन

दो दीवाने सहर में

दो दीवाने सहर में2 / 8

मृणाल ठाकुर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'दो दीवाने सहर में' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में आपको एक सिंपल और प्यारी सी लव स्टोरी देखने को मिलेगी. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है.

विज्ञापन

टोस्टर

टोस्टर3 / 8

राजकुमार राव की 'टोस्टर' भी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. ये फिल्म रिलीज होते ही पहले नंबर पर भारत में ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म में राजकुमार राव के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में आपको कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा.

थ्रैश

थ्रैश4 / 8

फीबी डायनेवोर की 'थ्रैश' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में फीबी डायनेवोर के साथ-साथ व्हिटनी पीक, जिमन हौंसौ और स्टेसी क्लॉसेन लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

यूथ

यूथ5 / 8

केन करुणास और सूरज वेंजारामूडु की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म को केन करुणास ने ही डायरेक्ट किया है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह6 / 8

पावर स्टार पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ-साथ श्रीलीला भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही ये फिल्म छा गई है.

विज्ञापन

तू या मैं

तू या मैं7 / 8

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही अपनी जगह नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में बना ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की काफी तारीफ की जा रही है.

वध 2

वध 28 / 8

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 'वध 2' भी लेटेस्ट मूवी है जो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. अगर आप थ्रिलर क्राइम सस्पेंस मूवीज के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन