Netflix पर 8 एपिसोड्स की सीरीज ने उड़ाया गर्दा, रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जमाई धाक

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स की कुछ सीरीज ऐसी हैं जो रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो रिलीज होते ही दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस 8 एपिसोड्स की सीरीज ने बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात करने जा रहे हैं?

netflix trending series the wonderfools
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'द वंडरफूल्स' है. इस सीरीज को 15 मई को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और ये सीरीज दूसरे नंबर पर छा गई है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

सीरीज की कहानी शहर में रहने वाले उन आम लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें सुपरपावर्स मिल जाती है. इसके बाद वो अपनी सुपरपावर्स से दुनिया को बचाते नजर आते हैं. इस दौरान कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 7

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में आपको सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा भरपूर मिलेगा. वहीं इस सीरीज के हर एपिसोड में ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं जो आपको सीट से उठने ही नहीं देते. अगर आपने एक बार ये सीरीज देखना शुरू किया तो आप इसे देखे बिना उठ नहीं सकेंगे.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 7

इस सीरीज को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस सीरीज में पार्क यून-बिन, चा यून-वू, चोई डे-हून और इम सेओंग-जाए लीड रोल में हैं.

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे6 / 7

इस कोरियन सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ऐसा कब्जा किया है कि बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें ग्लोरी, इफ विशेज कुड किल और मामला लीगल है जैसी सीरीज शामिल हैं.

विज्ञापन

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.9 है. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. आप भी इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन