Netflix पर नंबर 1 बनी 95 मिनट की ये एक्शन थ्रिलर, Youth और Toaster की चमक भी पड़ी फीकी!

Netflix Top Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें से एक फिल्म ऐसी है जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है और आते ही ये फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में साउथ की 'यूथ' और राजकुमार राव की 'टोस्टर' मूवी को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

apex movie trending on netflix
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म2 / 7

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही फिल्म का नाम 'एपेक्स' है. इस सर्वाइवल थ्रिलर क्राइम फिल्म ने साउथ मूवी 'यूथ' और राजकुमार राव की 'टोस्टर' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इसके सीन्स वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म बनी नंबर 1

फिल्म बनी नंबर 13 / 7

बाल्टासर कोर्माकुर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में चार्लीज थेरॉन, टारोन एगर्टन और एरिक बाना ने अपनी शानदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. ये ही वजह है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पहले नंबर पर छाई हुई है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

फिल्म की कहानी एक सर्वाइवल थ्रिलर है. जहां एक कपल नॉर्वे में ट्रोल वॉल पर एक साथ चढ़ाई करते हुए एक तूफान में फंस जाते हैं. पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द ही घूमती है कि कैसे ये कपल तूफान से बाहर निकलता है और खुद की जान बचाता है.

विज्ञापन

एक से बढ़कर एक हैं ट्विस्ट एंड टर्न्स

एक से बढ़कर एक हैं ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 7

अगर आप भी सर्वाइवल थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की ये फिल्म आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे और वीकेंड के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

फिल्म की स्टार कास्ट की एक्टिंग है बेस्ट

फिल्म की स्टार कास्ट की एक्टिंग है बेस्ट6 / 7

1 घंटा 35 मिनट की इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में चार्लीज थेरॉन, टारोन एगर्टन और एरिक बाना ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

फिल्म की IMDb रेटिंग

फिल्म की IMDb रेटिंग7 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की रेटिंग 6.2 है. वहीं जिस हिसाब से लोग इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख रहे हैं, जल्द ही इस फिल्म की रेटिंग बढ़ती देखने को मिलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन