Netflix पर टॉप 5 पर ट्रेंड कर रही 12 साल पुरानी फिल्म, 1 घंटे 53 मिनट की मूवी का हर सीन खड़े कर देगा रोंगटे!
Netflix Top 5 Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी लेटेस्ट फिल्में हैं जो ट्रेंड कर रही हैं. वहीं इस लिस्ट में एक फिल्म ऐसी है जो 12 साल पहले रिलीज हुई थी और ये फिल्म अभी भी नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की कहानी के हर सीन में आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही ये फिल्म
2 / 8नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'मर्दानी' है. रानी मुखर्जी इस फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय बनकर अपराधियों का पर्दाफाश करती नजर आ रही हैं. साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था.
हर सीन में दिखेगा ट्विस्ट
3 / 8प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर के तले बनी है. वहीं इसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. फिल्म के हर सीन पर आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.
फिल्म की कहानी
4 / 8फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बेस्ड है. दिल्ली का एक गैंग छोटी-छोटी बच्चियों को अनाथआलय से उठाता है और उसे बाहर के देश में भेज देता है. वहीं इस पूरे गैंग का सरदार करण रस्तोगी होता है.
गैंग का शिकार हुईं छोटी बच्चियां
5 / 8शिवानी शिवाजी रॉय को इस केस की कमान सौंपी जाती है. इस दौरान जब शिवानी अपनी जांच तेज करती है, तो उसे पता चलता है कि उसके घर रह रही एक अनाथ बच्ची प्यारी भी इस गैंग का शिकार हो जाती है.
फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स
6 / 8शिवानी प्यारी को बचाने के लिए दिन-रात एक कर देती है. वहीं कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि इस ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग ने एक नहीं बल्कि कईं बच्चियों को अपना शिकार बनाया और इन लड़कियों को गायब कर दिया.
'मर्दानी' IMDb रेटिंग
7 / 8फिल्म का क्लाइमैक्स ही फिल्म की जान है. अगर आप भी 'मर्दानी' के क्लाइमैक्स को जानना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.
3 पार्ट्स में रिलीज हुई फिल्म
8 / 8वहीं इस फिल्म के 3 पार्ट्स बन चुके हैं. 'मर्दानी 2' साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसे भी ऑडियंस ने पसंद किया था. वहीं 'मर्दानी 3' पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. बता दें ये तीनों फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.