1 घंटा 49 मिनट का धमाका! अब दूसरा पार्ट नंबर वन पर कर रहा ट्रेंड, क्या आपने देखी है ये फिल्म?
Netflix Trending Film: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 'वध 2' रिलीज हुई है, जो ओटीटी पर आते ही पहले नंबर पर छा गई है. इसी के साथ फिल्म का पहला पार्ट भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है.

वध
2 / 7हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नीना गुप्ता की पॉपुलर फिल्म 'वध' है. जी हां, इस फिल्म का दूसरा पार्ट हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आया है और पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
नेटफ्लिक्स
3 / 71 घंटे 49 मिनट की फिल्म 'वध' की बात करें तो ये इस वक्त नेटफ्लिक्स पर सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म का दूसरा पार्ट आते ही पहले पार्ट को भी लोगों ने प्यार दिया है.
वध
4 / 7फिल्म 'वध' की बात करें तो ये एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं.
आईएमडीबी रेटिंग
5 / 7इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो आईएमडीबी पर इसे 10 में से 7.2 की रेटिंग मिली है. इसका मतलब साफ है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है.
दूसरे पार्ट की आईएमडीबी रेटिंग
6 / 7वहीं, अगर फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'वध 2' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.4 की रेटिंग मिली है.
फिल्म की स्टारकास्ट
7 / 7फिल्म 'वध' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, मानव विज, सौरभ सचदेवा, प्रिया सिंह जैसे कलाकार नजर आए हैं.