
1 / 7
Netflix Leaving Soon: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ऐसी हैं जो जल्द ही हटने जा रही हैं. इन फिल्मों को आप जल्द ही अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें, कहीं बाद में आपको इन्हें ना देख पाने का पछतावा ना हो. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. चलिए आपको भी बताते हैं नेटफ्लिक्स से हटने जा रहीं इन फिल्मों की लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
जेमिनी मैन

2 / 7
विल स्मिथ की ये एक्शन साइंस फिक्शन भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विल स्मिथ के साथ-साथ मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड, क्लाइव ओवेन और बेनेडिक्ट वोंग जैसे सितारे लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.7 है.
सेविंग प्राइवेट रायन

3 / 7
साल 1998 में आई ये वॉर एक्शन फिल्म भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8.6 है. वहीं स्टारकास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में टोम हैंक्स, मैट डेमन, टॉम सिजमोर और विन डीजल लीड रोल में नजर आए हैं.
डेस्पिकेबल मी

4 / 7
ये फैमिली कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से विदा लेने वाली है. 1 घंटे 35 मिनट की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. इसकी स्टारकास्ट की भी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. इसमें स्टीव कैरेल, पियरे कॉफिन, क्रिस्टन विग और मिरांडा कॉस्ग्रोव लीड रोल में हैं.
अ क्वाइट प्लेस: डे वन

5 / 7
साल 2024 में आई ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जोसेफ क्विन, एलेक्स वोल्फ, लुपिता न्योंगो और थिया बटलर भी लीड रोल में दिखाई दिए हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है और इसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था.
बेब्स

6 / 7
ये कॉमेडी मूवी भी नेटफ्लिक्स से दूर जाने वाली है. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इलाना ग्लेजर, मिशेल ब्यूटो, स्टीफन जेम्स और सेंड्रा बर्नहार्ड भी लीड रोल में हैं.
द ह्यूमन्स एंड द मंगूस

7 / 7
'द ह्यूमन्स एंड द मंगूस' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2021 में आई इस फिल्म ने फैंस को खूब इंप्रेस किया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.1 है. इसमें मेना शालाबी, अम्र अब्दुल जलील और मोहम्मद हेनेडी भी लीड रोल में दिखाई दिए हैं.