Netflix पर भयंकर ट्रेंड हो रहा ये Korean Drama, नई कहानी और डिजिटल दुनिया का मेल देखकर दर्शक हुए दीवाने, वीकेंड पर लोग कर रहे binge-watch
Boyfriend on Demand Netflix Series: आजकल Netflix पर एक रॉम-कॉम कोरियन ड्रामा बड़ा ट्रेंड कर रहा है. इसकी डिजिटल दुनिया से जुड़ी कहानी और नया कॉन्सेप्ट लोगों का दिल जीत रहा है. लोग वीकेंड्स पर इस सीरीज को binge-watch कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस सीरीज की खासियत.

भारत में कोरियन ड्रामा का क्रेज
2 / 8भारत में कोरियन ड्रामा का बड़ा क्रेज है. फिर उसमें कुछ रॉम-कॉम जैसा मसाला मिल जाए, तो क्या ही कहना. ऐसी ही एक रॉम-कॉम कोरियन सीरीज Netflix पर खूब ट्रेंड कर रही है, जिसकी अनोखी कहानी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. (Credit- Pinterest)
कौन सा है कोरियन ड्रामा?
3 / 8इसका नाम है Boyfriend on Demand. यह ड्रामा मार्च 2026 में रिलीज हुआ और जल्दी ही दर्शकों का दिल जीत लिया. BLACKPINK की सदस्य Jisoo इसमें मुख्य भूमिका में हैं, जो इसे और भी खास बनाता है. लोग इसे देखकर इतने दीवाने हो गए हैं कि वीकेंड पर binge-watch कर रहे हैं. (Credit- Pinterest)
नई कहानी का जादू
4 / 8यह कहानी एक लड़की Seo Mi-rae की है. वह एक webtoon कंपनी में प्रोड्यूसर है. काम का बहुत बोझ है, थकान है और असली जिंदगी में प्यार की तलाश नहीं करती. लेकिन एक नया वर्चुअल डेटिंग ऐप आता है, जहां आप सब्सक्रिप्शन लेकर AI से बने बॉयफ्रेंड चुन सकते हैं. (Credit- Pinterest)
AI वाला ब्वॉयफ्रेंड
5 / 8Mi-rae इसे ट्राई करती है और वर्चुअल दुनिया में रोमांस का मजा लेती है. वहां अलग-अलग तरह के परफेक्ट बॉयफ्रेंड मिलते हैं, जैसे रोमांटिक, शरारती या केयरिंग. यह डिजिटल दुनिया और असली जिंदगी का मेल है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है. (Credit- Pinterest)
डिजिटल दुनिया में मिला असली प्यार
6 / 8इस ड्रामा में दिखाया गया कि कैसे आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोग असली रिश्तों से डरते हैं. काम, स्ट्रेस और अकेलापन बहुत है. वर्चुअल ऐप से प्यार का डोपामाइन मिलता है, बिना किसी रिस्क के. लेकिन कहानी में Mi-rae के ऑफिस कॉलीग Park Gyeong-nam (Seo In-guk) उससे प्यार करते हैं. असली जिंदगी का प्यार वर्चुअल से टकराता है. (Credit- Pinterest)
Netflix पर ट्रेंड कर रही सीरीज
7 / 8रिलीज के बाद यह ड्रामा Netflix के टॉप 10 में पहुंच गया है. कई देशों में नंबर 1-2 पर रहा. लोग वीकेंड पर पूरे एपिसोड एक साथ देख रहे हैं. Jisoo की एक्टिंग और केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. इसमें रोमांटिक सीन, हंसी-मजाक और इमोशनल मोमेंट सब कुछ परफेक्ट है. (Credit- Pinterest)
सीरीज को मिली IMDb रेटिंग
8 / 8इस सीरीज को 7.7 IMDb रेटिंग मिली है. लोग इसमें AI वाले ब्वॉयफ्रेंड को आगे आने वाले समय का फ्यूचर मान रहे हैं. हालांकि, फिल्म में दिखाई गई कैमिस्ट्री से लोग बेहद प्रभावित हैं. अगर आपको भी कोरियन ड्रामा पसंद है और किसी अच्छी लव स्टोरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बिल्कुल पर्फेक्ट है. (Credit- Pinterest)