Michael में दिखा दर्दनाक हादसा, स्टेज पर आग से झुलस गए थे Michael Jackson; फिर कैसे किया कमबैक?

Michael Movie: 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म 'माइकल' भारत के सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म में माइकल जैक्सन की लाइफ से जुड़े डार्क फेज को दिखाया गया है. साथ ही उनके फायर एक्सीडेंट के बारे में भी डिटेल में बताया है. चलिए आपको भी बताते हैं हादसे के बाद माइकल जैक्सन ने कैसे कमबैक किया?

michael jackson biopic movie michael
1 / 8

विज्ञापन

'माइकल' में दिखे डार्क सीक्रेट्स

'माइकल' में दिखे डार्क सीक्रेट्स2 / 8

'माइकल' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फैंस के दिलों पर छा गई है. वहीं इस फिल्म में कई डार्क इंसीडेंट्स भी दिखाए गए हैं जिसके बारे में माइकल जैक्सन के फैंस भी नहीं जानते हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी लाइफ के इंसीडेंट्स के बारे में बातें कर रहे हैं.

विज्ञापन

जब स्टेज पर जल गए थे माइकल जैक्सन

जब स्टेज पर जल गए थे माइकल जैक्सन 3 / 8

27 जनवरी साल 1984 में जब माइकल जैक्सन स्टेज परफॉर्मेंस कर रहे थे, इस दौरान आतिशबाजी की खराबी के कारण स्टेज पर आग लग गई थी. आग में माइकल जैक्सन के बाल जल गए थे, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था.

अस्पताल में गए माइकल जैक्सन

अस्पताल में गए माइकल जैक्सन 4 / 8

माइकल जैक्सन के लाइव शो में हुए इस हादसे ने सबको चौंका दिया था. जब तक माइकल जैक्सन को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली थी, तब तक फैंस अस्पताल के बाहर ही खड़े रहे थे. साथ ही पूरी दुनिया उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही थी.

विज्ञापन

कैसे आया कमबैक करने का हौसला?

कैसे आया कमबैक करने का हौसला?5 / 8

माइकल जैक्सन के बाल बीच से बुरी तरह जल गए थे, जिससे उनका हौसला भी डगमगा गया था. वहीं जब वो अस्पताल में थे तो उन्होंने कुछ बच्चों को देखा जो ऐसे ही हादसों से जूझ रहे थे, लेकिन उनका हौसला अभी भी कायम था.

माइकल जैक्सन के कमबैक ने मचाया तहलका

माइकल जैक्सन के कमबैक ने मचाया तहलका6 / 8

ठीक होने के बाद जैसे ही माइकल जैक्सन अस्पताल से लौटकर आए तो उन्होंने अपने कमबैक करने का मन बना लिया. माइकल ने हादसे को पीछे छोड़ते हुए पहले जैसी एनर्जी के साथ ही स्टेज पर कमबैक किया और ऑडियंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

माइकल जैक्सन का कमबैक बना मिसाल

माइकल जैक्सन का कमबैक बना मिसाल7 / 8

माइकल जैक्सन की लाइफ में हुए हादसे के बाद जब उनका कमबैक हुआ तो वो एक मिसाल बन गए. ये ही वजह है कि आज वो भले ही इस दुनिया में ना हों, लेकिन उनके गाने फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं.

माइकल जैक्सन की बायोपिक ने मचाया तहलका

माइकल जैक्सन की बायोपिक ने मचाया तहलका8 / 8

माइकल जैक्सन के आग वाले हादसे के बारे में बहुत कम लोग हैं जो जानते हैं. मूवी देखकर लोगों को ये भी पता चला कि ये हादसा आखिर कैसे हुआ था और इससे माइकल कैसे रिकवर हुए. वहीं मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन