भारत में कब रिलीज होगी Michael Jackson की बायोपिक? जानें पर्दे पर कौन बना 'किंग ऑफ पॉप'
Michael Jackson Release Date in India: माइकल जैक्सन एक ऐसे सितारे रहे हैं जिन्हें हॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया जानती है. भारत में भी 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है. वहीं अब भारत के फैंस के लिए खुशखबरी है, माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक भारत में भी रिलीज होने जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी और किस सितारे ने इसमें माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है?

'किंग ऑफ पॉप' पर बनी फिल्म
2 / 7माइकल जैक्सन को दुनियाभर में 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से जाना जाता है. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे हैं, उनका नाम जगजाहिर है. वहीं अब हॉलीवुड में 'माइकल' नाम से माइकल जैक्सन की बायोपिक बनाई गई है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
3 / 7भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि अब ये फिल्म भारत के सिनेमाघरों में भी तहलका मचाते हुए दिखाई देगी. 'माइकल' मूवी कल यानी 24 अप्रैल को भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जिससे फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
पेड प्रीव्यू शो कब होंगे रिलीज?
4 / 7वहीं 'माइकल' के पेड प्रीव्यू शोज आज शाम में रिलीज होने जा रहे हैं. bookmyshow.com के अनुसार अब तक फिल्म के करीब 1 लाख 32 हजार टिकट्स बुक हो चुके हैं. इससे ये तो तय है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.
किसने निभाया माइकल जैक्सन का किरदार?
5 / 7'माइकल' मूवी में 'किंग ऑफ पॉप' के किरदार को जाफर जैक्सन ने निभाया है. खास बात ये है कि ये फिल्म जाफर जैक्सन की डेब्यू मूवी है और पूरी दुनिया में जाफर जैक्सन के चर्चे हो रहे हैं. जाफर जैक्सन का माइकल जैक्सन से काफी मजबूत रिश्ता है.
कौन हैं जाफर जैक्सन?
6 / 7'माइकल' में माइकल जैक्सन का किरदार निभाने वाले जाफर जैक्सन 'किंग ऑफ पॉप' के भतीजे हैं. जाफर जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं. वहीं फिल्म में यंग माइकल जैक्सन का किरदार जूलियानो क्रु वाल्डी ने निभाया है.
'माइकल' मूवी स्टारकास्ट?
7 / 7फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें माइकल जैक्सन के पिता जोसेफ जैक्सन का किरदार कोलमैन डोमिंगो ने निभाया है. साथ ही उनकी मां कैथरीन स्क्रूस-जैक्सन का किरदार निया लॉन्ग ने बड़ी ही खूबसूरती से निभाया है.