2 घंटे 7 मिनट की वो फिल्म, जिसने कर डाली 8634 करोड़ रुपये की कमाई, दुनियाभर में बजा इस म्यूजिकल बायोपिक का डंका

Highest Grossing Music Biopic: बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हर फिल्म से उम्मीद की जाती है कि वो फिल्म कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाए. हालांकि, कुछ ही फिल्में रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो पाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने एक नया तगड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

Michael
1 / 7
Michael. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

माइकल

माइकल2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक 'माइकल' है, जो दुनियाभर में जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है. साथ ही फिल्म ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.

विज्ञापन

बोहेमियन रैप्सोडी को पछाड़ा

बोहेमियन रैप्सोडी को पछाड़ा3 / 7

फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक बन गई है. इसने 'बोहेमियन रैप्सोडी' को भी पीछे छोड़ दिया है और नया रिकॉर्ड बनाया है.

24 अप्रैल को हुई थी रिलीज

24 अप्रैल को हुई थी रिलीज4 / 7

फिल्म 'माइकल' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज के बाद से दुनियाभर में 911.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (8,674.37 करोड़ रुपये) की कमाई की है. फिल्म ने 'बोहेमियन रैप्सोडी' की कुल ग्लोबल कमाई (910.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नया बना दिया है.

विज्ञापन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता5 / 7

बता दें कि इस फिल्म को सिर्फ दुनिया भर में ही सफलता नहीं मिली है बल्कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है.

दुनियाभर में फिल्म को मिला प्यार

दुनियाभर में फिल्म को मिला प्यार6 / 7

फिल्म में माइकल जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में जूलियानो क्रू वाल्डी ने युवा माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है. इस फिल्म को पूरी दुनिया में बेहद प्यार मिला है.

विज्ञापन

दिवंगत माइकल जैक्सन

दिवंगत माइकल जैक्सन7 / 7

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म 'किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले दिवंगत माइकल जैक्सन के जीवन और करियर की कहानी दिखाती है. इसमें जैक्सन के ग्लोबल सुपरस्टार बनने के सफर पर फोकस किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन