Met Gala 2026 के 5 अजीबोगरीब लुक्स, किसी ने लपेटी बिजली की तार; तो कोई बना संगमरमर की मूर्ति

Met Gala 2026 Weird Looks: मेट गाला 2026 का आगाज हो गया है और इस बार बॉलीवुड से हॉलीवुड के सितारों ने अपने लुक्स से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. जहां कुछ सेलेब्स के लुक्स इतने क्लासी लगे कि ऑडियंस की नजरें ही नहीं हट पाई, तो कुछ अजीबोगरीब लुक्स भी देखने को मिले. किसी ने बिजली के तार लपेट लिए तो कोई संगमरमर की मूर्ति बनकर पहुंचा.

met gala 2026 weird looks
1 / 6

विज्ञापन

जेनेल मोने

जेनेल मोने2 / 6

अमेरिकन सिंगर और रैपर जेनेल मोने का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जेनेल मेटा गाला 2026 में बिजली की तारों से बने आउटफिट में दिखाई दीं. इतना ही नहीं सिंगर के आउटफिट पर हरे-भरे पौधे भी बुने हुए दिखाई दिए. सिंगर के इस लुक में टेक्नोलॉजी और नेचर का फ्यूजन दिखाई दिया.

विज्ञापन

सेबीन गैटी

सेबीन गैटी3 / 6

सेबीन गैटी भी अलग ही लुक में नजर आईं. वो मेट गाला 2026 में डरावने लुक में दिखाई दीं. उनके आउटफिट में खून से सने हाथ भी नजर आए, जो काफी डरावने भी लगे. सोशल मीडिया पर अब हर कोई सेबीन गैटी के इस लुक के चर्चे कर रहा है.

जॉर्डन रोथ

जॉर्डन रोथ4 / 6

जॉर्डन रोथ का आउटफिट काफी यूनिक दिखाई दिया. उनके आउटफिट में एक मूर्ति दिखाई दी जो उनके कंधे पर लगी थी. जॉर्डन का आउटफिट देखकर ऐसा लगा कि वो मेट गाला के कार्पेट पर अपने साए के साथ पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर उनका लुक काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

हेडी क्लम

हेडी क्लम5 / 6

हेडी क्लम का मेटा गाला 2026 लुक भी काफी यूनिक दिखाई दिया. हेडी का ये लुक मदर मेरी से इंस्पायर्ड था. वहीं हेडी एक चलती-फिरती संगमरमर की मूर्ति लग रही थीं. इस लुक में हेडी पहचान में भी नहीं आईं.

मारिया जारदोया

मारिया जारदोया6 / 6

मारिया जारदोया ने भी मेटा गाला के लिए अलग और यूनिक लुक कैरी किया. उन्होंने खुद को डॉल की तरह तैयार किया और अपने आउटफिट में अपने ही जैसी दिखने वाली डॉल को भी ऐड किया. इस हैंडमेड डॉल को मारिया ने अपने हाथों से पकड़ा हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन