Mahabharat देखने गई थी ये हसीना, फिर शो में मिल गया रोल, सेट पर कृष्ण से कर बैठी थी प्यार, पहचाना?

Mahabharat Actress: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

Varsha Usgaonkar
1 / 7
Varsha Usgaonkar. image credit- social media

विज्ञापन

वर्षा उसगांवकर

वर्षा उसगांवकर  2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी के पॉपुलर शो 'महाभारत' की उत्तरा हैं. ये किरदार किसी और ने नहीं बल्कि वर्षा उसगांवकर ने निभाया था.

विज्ञापन

शूटिंग देखने पहुंची थीं वर्षा

शूटिंग देखने पहुंची थीं वर्षा3 / 7

वर्षा उसगांवकर अपने पेरेंट्स के साथ शूटिंग देखने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान वो एक दर्शक थीं. उस वक्त युवा अभिमन्यु का ट्रैक दिखाया जा रहा था और मेकर्स उत्तरा का किरदार निभाने के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे.

गुफी पेंटल

गुफी पेंटल4 / 7

उस वक्त सेट पर गुफी पेंटल मौजूद थे, जिन्होंने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था. गुफी की नजर दर्शक के तौर पर वहां पहुंची वर्षा पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उनसे पूछा कि क्या वो ये किरदार निभाना चाहेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने हां भर दी थी और बिना किसी ऑडिशन के उन्हें ये रोल मिल गया था.

विज्ञापन

मराठी थिएटर से करियर की शुरुआत

मराठी थिएटर से करियर की शुरुआत5 / 7

वर्षा की शो में एंट्री क्या हुई कि उनके लिए हिंदी सिनेमा के दरवाजे अपने आप खुल गए. हालांकि, वर्षा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी.

दूध का कर्ज

दूध का कर्ज6 / 7

'महाभारत' की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड का एक चमकता सितारा बना दिया था. इसके बाद साल 1990 में उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म "दूध का कर्ज" से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था.

विज्ञापन

कई सुपरस्टार्स के साथ किया काम

कई सुपरस्टार्स के साथ किया काम7 / 7

वर्षा ने अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और ऋषि कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम किया था और उनकी फिल्मों को दर्शकों का बेहद प्यार मिलता था. वर्षा की बात करें तो 'महाभारत' के सेट पर उन्हें नीतीश भारद्वाज (जिन्होंने शो में कृष्ण का किरदार निभाया) उनसे प्यार हो गया था. दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन फिर टूट गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन