घिसी-पिटी क्राइम-थ्रिलर छोड़िए! OTT पर बिल्कुल Free में देखें ये 6 एपिसोड वाली सीरीज, 8 से भी ज्यादा मिली रेटिंग
MX Player Best Web Series: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्में देख देखकर बोर हो चुके हैं, तो ये 6 एपिसोड वाली सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें. इसकी कहानी बाकी फिल्में के मुकाबले लीग से हटकर है, जो आपका फुल मनोरंजन करेगी.

MX Player Best Web Series: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्में देख देखकर बोर हो चुके हैं, तो ये 6 एपिसोड वाली सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें. इसकी कहानी बाकी फिल्में के मुकाबले लीग से हटकर है, जो आपका फुल मनोरंजन करेगी.
क्राइम-थ्रिलर फिल्मों से बोरियत
2 / 8क्राइम-थ्रिलर फिल्मों की कहानियों से अगर बोर हो गए हो, तो ओटीटी पर ये मजेदार सीरीज आपका इंतजार कर रही है. इसकी कहानी एकदम लीग से हटकर है, जो आपको सालों तक याद रहेगी.
फ्री में देख सकते हैं सीरीज
3 / 8यह सीरीज आपको MX Player पर बिल्कुल फ्री में मिलेगी, जिसे IMDb पर 8.7 की धमाकेदार रेटिंग मिली है. इस शो के 6 एपिसोड्स आपके रोंगटे खड़े करने के लिए पर्याप्त हैं.
सीरीज का प्लॉट
4 / 8यह सीरीज भारत के सबसे सफल और भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक 'टाइटिन' (Titan Watches) के बनने की सच्ची कहानी पर आधारित है. यह मशहूर लेखक विनय कामथ की किताब 'Titan: India's Most Successful Consumer Brand' से प्रेरित है.
संघर्ष और दूरदृष्टि की कहानी
5 / 8जब भारतीय घड़ी बाजार में विदेशी ब्रांड्स और तस्करी का बोलबाला था, तब टाटा समूह के एक विजनरी अधिकारी जेरक्सेस देसाई (Xerxes Desai) भारत की पहली वर्ल्ड-क्लास घड़ी बनाने का बीड़ा उठाते हैं.
सीरीज में दिखाई गई चुनौतियां
6 / 8इस सफर में कई चुनौतियां थी. सरकारी नौकरशाही (Bureaucracy), वित्तीय संकट, वैश्विक स्तर पर मिली निराशा और बाजार के संदेह के बावजूद उनकी टीम कैसे तमिलनाडु के होसुर में प्लांट लगाती है और इतिहास रचती है, यही इस सीरीज का मुख्य आकर्षण है.
सीरीज की स्टारकास्ट
7 / 8इस सीरीज की मुख्य भूमिका में जिम सरभ और नसीरुद्दीन शाह के साथ साथ वैभव तत्ववादी, नमिता दुबे, कावेरी सेठ जैसे अन्य कलाकार भी शामिल थे. सभी की एक्टिंग ने सीरीज में चार चांद लगा दिए.
क्या है सीरीज का नाम?
8 / 8इस सीरीज का नाम है- 'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी' (Made In India: A Titan Story), जो MX Player पर आपको बिना पैसे खर्च किए मिल जाएगी. 3 जून 2026 को रिलीज हुई इस 6 एपिसोड्स वाली सीरीज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.