Netflix पर छाई 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज, 2 साल पहले हुई थी रिलीज फिर भी बनी टॉप ट्रेंडिंग

Netflix Trending Web Series: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें कुछ नई हैं और कुछ पुरानी भी हैं. वहीं आज हम एक ऐसी वेब सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो 2 साल पहले रिलीज हुई थी. 2 साल के बाद भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं?

maamla legal hai (2)
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर छाई 'मामला लीगल है'

नेटफ्लिक्स पर छाई 'मामला लीगल है'2 / 8

नेटफ्लिक्स की जिस ट्रेंडिंग सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो 'मामला लीगल है' सीरीज है. साल 2024 में रिलीज हुई ये 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अभी भी शामिल है.

विज्ञापन

दूसरा सीजन हुआ रिलीज

दूसरा सीजन हुआ रिलीज3 / 8

रवि किशन स्टारर इस वेब सीरीज का आज यानी 3 अप्रैल को दूसरा सीजन रिलीज हुआ है, लेकिन इससे पहले सीरीज का पहला सीजन ही ट्रेंडिंग बना हुआ है. ये वेब सीरीज वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है.

'मामला लीगल है' की कहानी

'मामला लीगल है' की कहानी4 / 8

'मामला लीगल है' की स्टोरी की बात करें तो इसकी कहानी पटपड़गंज जिया न्यायालय के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां समाज के लोग अजीब तरह के केस लेकर आते हैं और कोर्ट से न्याय की उम्मीद करते हैं. हालांकि ये सीन्स काफी फनी हैं जिन्हें देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी.

विज्ञापन

नए-नए एपिसोड में नई कहानियां

नए-नए एपिसोड में नई कहानियां5 / 8

सीरीज की कहानी को 8 एपिसोड्स में उतारा गया है. वहीं हर एपिसोड में नए-नए केस देखने को मिलते हैं जो ऑडियंस को खूब एंटरटेन करते हैं. सीरीज की कहानी आगे जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?6 / 8

राहुल पांडे के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज की 8 आईएमडीबी रेटिंग है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो रवि किशन के साथ इस सीरीज में नैला ग्रेवाल, निधि बिष्ट, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर देखें दूसरा सीजन

नेटफ्लिक्स पर देखें दूसरा सीजन7 / 8

रवि किशन की इस सीरीज को ऑडियंस ने इतना पसंद किया कि मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन भी रिलीज कर दिया है. इसके दूसरे सीजन को भी आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये ट्रेंड कर रहा है.

'मामला लीगल है 2' की स्टारकास्ट

'मामला लीगल है 2' की स्टारकास्ट8 / 8

वहीं 'मामला लीगल है 2' में पुरानी कास्ट के साथ नई कास्ट भी देखने को मिलेगी. रवि किशन, नैला ग्रेवाल और अनंत जोशी जैसे कलाकारों के साथ कुशा कपिला भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन