Netflix पर आते ही छाई 8 एपिसोड की ये कोर्टरूम ड्रामा सीरीज, टॉप 10 में बनाई जगह
ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए कोर्टरूम ड्रामा सीरीज लेकर आए हैं, जो रिलीज होते ही टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है. इस सीरीज को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है. लेकिन इनमें से कम ही होती हैं, जो ट्रेडिंग लिस्ट में अपना जलवा बिखेर पाती है. लेकिन हाल ही में रिलीज हुई एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर अपना कब्जा जमा लिया है.
मामला लीगल है 2 कब हुई रिलीज
2 / 6हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं. उसका टाइटल 'मामला लीगल है 2' है. इस सीरीज को बीते दिन यानी 3 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया है और यह वेब सीरीज स्ट्रीम होते ही टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है.
मामला लीगल है
3 / 6रवि किशन स्टार सीरीज 'मामला लीगल है' का पहला सीजन 2024 में रिलीज किया गया था. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था और इस सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थें.
मामला लीगल है 2
4 / 6आप भी 'मामला लीगल है 2' का इंतजार कर रहे थे. तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल रवि किशन की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है.
कोर्टरूम ड्रामा सीरीज
5 / 6आपको बता दें कि यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'सामाजिक मुद्दे' और नए कलाकारों को जोड़ते हुए नजर आती है. 'मामला लीगल है 2' की कहानी की बात करते इसमें एडवोकेट VD त्यागी (रवि किशन) के ईद घूमती हुई दिखाई देती है.
रवि किशन सीरीज
6 / 6सीजन 2 में VD त्यागी (रवि किशन) का प्रमोशन हुआ है और उन्हें पटपड़गंज की अफरा-तफरी भरी कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज का पद मिला है. इस सीरीज में रवि किशन के साथ निधि बिष्ट, अनंत वी जोशी, कुशा कपिला, सुजाता नेगी, नायला ग्रेवाल, और दिनेश लाल यादव अहम किरदार में नजर आए हैं.