Lock Upp 2 में फिर दिखेगा कंगना रनौत का स्वैग! जनता की आवाज बनकर निभाएंगी खास रोल

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का ट्रेंडिंग शो 'लॉक अप 2' चर्चाओं में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी शो के सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मच रहा है. वहीं अब इस शो में एक मेजर ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. खबरें हैं कि 'लॉक अप' ओरिजनल जज कंगना रनौत सीजन 2 में भी नजर आने वाली हैं.

kangana ranaut lock upp 2
1 / 6

विज्ञापन

कंगना रनौत करेंगी एंट्री

कंगना रनौत करेंगी एंट्री2 / 6

'लॉक अप 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में कंगना रनौत गेस्ट बनकर शो में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रनौत शो में जनता की आवाज बनकर आएंगी.

विज्ञापन

जनता की बनेंगी आवाज

जनता की बनेंगी आवाज3 / 6

कंगना रनौत शो में कंटेस्टेंट्स को जनता के व्यूज बताएंगी. साथ ही शो में कौन अच्छा दिखाई दे रहा है और कौन बुरा दिखाई दे रहा है, वो भी बताती नजर आएंगी. वहीं कंगना रनौत शो के कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को एलिमिनेट भी करती दिखाई देंगी.

गेस्ट बन लगाएंगी क्लास

गेस्ट बन लगाएंगी क्लास4 / 6

बता दें कंगना रनौत इस शो में एक दिन के लिए ही नजर आएंगी. वहीं इस शो में भी वो गेस्ट की भूमिका ही निभाती नजर आएंगी. लेकिन फैंस इस खबर से काफी खुश हैं. एक बार फिर कंगना रनौत को जज के रूप में ऑडियंस देखने के लिए काफी एक्साइटेड है.

विज्ञापन

पहले सीजन को किया था होस्ट

पहले सीजन को किया था होस्ट5 / 6

वहीं 'लॉक अप' के पहले सीजन को कंगना रनौत ने ही होस्ट किया था. इस शो ने फैंस को खूब एंटरटेन भी किया. वहीं शो के विनर मुनव्वर फारूकी थे. ये शो नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया था.

शो के कंटेस्टेंट्स

शो के कंटेस्टेंट्स6 / 6

नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप 2' में राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, माधुरी ग्रोवर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर कैद हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन