
1 / 7
Lara Dutta Birthday: लारा दत्ता अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग से सालों से ऑडियंस के दिलों पर राज करती आ रही हैं. साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर एक्ट्रेस ने देश का नाम रोशन कर दिया था. वहीं इसके बाद से ही लारा दत्ता रातोंरात स्टार बन गई थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सा सवाल था जिसका जवाब देकर लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं.
2000 में एक्ट्रेस ने लिया था भाग

2 / 7
मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए अलग-अलग देशों से अपनी खूबसूरती का परिचय देने महिलाएं आती हैं. खूबसूरती के साथ-साथ इन हसीनाओं का टैलेंट भी परखा जाता है. साल 2000 में लारा दत्ता ने भारत से पार्टिसिपेट किया और ताज जीतकर देश का नाम रोशन किया.
क्या था सवाल?

3 / 7
लारा दत्ता ने अपनी खूबसूरत अदाओं के साथ-साथ टैलेंट से भी सबको मात दे दी. फाइनल राउंड में लारा दत्ता से सवाल पूछा गया, 'बाहर मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट का विरोध हो रहा है. लोगों का कहना है कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं को अपमानित किया जाता है. तो आप उन विरोधियों को कैसे समझाएंगी कि वो गलत हैं?'
लारा दत्ता ने दिया इंप्रेसिव जवाब

4 / 7
लारा दत्ता ने इस सवाल का जवाब अपनी सूझबूझ से दिया और ऑडियंस के साथ-साथ जजों का भी दिल जीत लिया. लारा दत्ता ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'मुझे लगता है कि मिस यूनिवर्स जैसे प्लेटफॉर्म लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका देते हैं. इससे उन्हें अपने पसंद के किसी भी फील्ड बिजनेस, सेना, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की प्रेरणा और मदद मिलती है.'
जीता मिस यूनिवर्स का खिताब

5 / 7
एक्ट्रेस का ये जवाब वहां मौजूद जजों को इतना इंप्रेसिव लगा कि उन्होंने लारा दत्ता के इस जवाब को सुनकर खूब तालियां बजाईं. वहीं इसके बाद लारा दत्ता को साल 2000 में मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया और ऐसे लारा दत्ता ने इतिहास रच दिया.
इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

6 / 7
मिस यूनिवर्स बनने के बाद लारा दत्ता की किस्मत भी चमक गई. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से फिल्मों के ऑफर आने लगे. साल 2003 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में 'अंदाज' मूवी से कदम रखा. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और अपनी पहली फिल्म के लिए ही एक्ट्रेस को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला.
लारा दत्ता ने इन फिल्मों से बनाई पहचान

7 / 7
बता दें लारा दत्ता के डेब्यू से ही वो बॉलीवुड में छा गई थीं. इसके बाद उन्होंने 'हाउसफुल', 'पार्टनर', 'डॉन 2', 'भागमभाग', 'बिल्लू बारबर', 'सिंह इज किंग', 'नो एंट्री', 'मस्ती' और 'काल' जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस को इंप्रेस किया.