तुर्की हसीनाओं की धड़कन बना 'कोहरा-2' का ये एक्टर, पुराने सीरियल का लुक हुआ वायरल, लड़कियां छिड़कती हैं हीरो पर जान

Barun Sobti Global Populaity: बॉलीवुड सिनेमा और टीवी दोनों बाहर देशों में भी काफी फेमस हैं. इसी बीच तुर्की की हसीनाएं इस एक्टर को बेहद पसंद कर रही हैं. यह अभिनेता जल्द ही कोहरा सीजन 2 में नजर आने वाले हैं. हालांकि, उनका पुराना सीरियल तुर्की में काफी वायरल हो रहा है.

Barun Sobti Global Populaity
1 / 9
Barun Sobti Global Populaity

विज्ञापन

2 / 9

बॉलीवुड फिल्में और टीवी सीरियल्स काफी वायरल हैं. कई विदेशी लोगों को अभिनेता और अभिनेत्रियां काफी पसंद हैं. इन्हीं में से तुर्की की हसीनाओं को कोहरा-2 के ये एक्टर काफी पसंद आ रहे हैं. एक्टर पहले टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं जो कि तुर्की में काफी वायरल हो रहा है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

3 / 9

यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि बरुन सोबती हैं. वे भारतीय टीवी और ओटीटी के मशहूर अभिनेता हैं. अब उनकी नई वेब सीरीज 'कोहरा-2' नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. यह सीरीज 11 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. (Credit- Printerest)

4 / 9

बरुन इसमें पुलिस अधिकारी गरुंडी का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में मोना सिंह के साथ उनकी जोड़ी दिख रही है. यह क्राइम थ्रिलर है, जिसमें रहस्य और धोखे की कहानी है. फैंस ट्रेलर देखकर बहुत उत्साहित हैं. लेकिन इन्हीं एक्टर की दीवाने तुर्की के लोग हो रहे हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

5 / 9

इस समय बरुन सोबती से जुड़ा Turkish TV का एक पुराना इंटरव्यू का क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों के अंदर बरुन को लेकर क्रेज और उत्साह के लेवल को साफ देखा जा सकता है. बरुन के लिए ऑडियंस की तरफ से काफी प्यार देखा जा रहा है. (Credit- Printerest)

6 / 9

बरुन सोबती को सबसे ज्यादा प्यार 'इश प्यार को क्या नाम दूं' से मिला. इस सीरियल में वे अर्नव सिंह रायजादा बने थे. उनकी केमिस्ट्री संन्या ईरानी के साथ इतनी जबरदस्त थी कि लोग आज भी उसे याद करते हैं. यह शो तुर्की में 'बिर गरिप आश्क' नाम से बहुत हिट हुआ. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

7 / 9

तुर्की की लड़कियां अर्नव के लुक पर फिदा थीं. अब सालों बाद भी उनका पुराना फोटो और क्लिप्स सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं. लोग कहते हैं, "बरुन का वो स्टाइल आज भी दिल जीत लेता है." हालांकि, अब बरुन 'कोहरा' के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं. (Credit- Printerest)

8 / 9

यह क्राइम थ्रिलर है, जो 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. पहले सीजन में बरुन ने पुलिस अफसर अमरपाल गरुंडी का किरदार निभाया था. अब सीजन 2 में मोना सिंह के साथ नया केस सॉल्व करेंगे. ट्रेलर देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. तुर्की की फैंस कह रही हैं कि बरुन का ये इंटेंस लुक भी कमाल का है. उनका पुराना रोमांटिक अंदाज और नया सीरियस लुक दोनों ही उन्हें पसंद आ रहे हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

9 / 9

तुर्की में भारतीय सीरियल्स बहुत पॉपुलर हैं. 'इस प्यार को क्या नाम दूं' ने वहां बरुन को सुपरस्टार बना दिया. अब 'कोहरा-2' की खबर से फैंस फिर से उनके पीछे पड़ गए हैं. बरुन अपनी आंखों से सीन की गहराई को बहुत अच्छी तरह पकड़ते हैं. वहीं बरुन के लुक्स पर आज भी लड़कियां जान छिड़कती हैं. (Credit- Printerest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन