PCO में नौकरी करने वाला ये लड़का आज बना सुपरस्टार, करोड़ो की नेटवर्थ और नाम जान उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड सुपरस्टारों के संघर्ष की कहानी कहीं न कहीं सुनी होगी. आज हम आपको ऐसे ही एक सुपरस्टार के संघर्ष की कहानी सुनाएंगे, जिन्होंने कम उम्र में ही घर के जिम्मेदारियों की बोझ उठा ली थी. एक समय ऐसा भी था जब इस सुपरस्टार को PCO में काम करना पड़ता था.

kapil sharma
1 / 5

आपको बता दें कि इस सुपरस्टार को अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए भजन गाकर भी पैसे कमाए है. इतना ही नहीं 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था. हालांकि बाद उन्होंने ऐसा कमाल दिखाया कि 10 लाख रुपए की प्राइस मनी भी अपने नाम कर ली थी. चलिए जानते हैं इस स्टार के बारे में.

विज्ञापन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा2 / 5

हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं उसका नाम कपिल शर्मा है. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है. वोअपने बिजनेस को भारत से लेकर विदेश तक फैला चुके हैं.

विज्ञापन

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा3 / 5

लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब कपिल शर्मा को घर चलाने के लिए PCO में काम करना पड़ा था. इतना ही नहीं वह कभी-कभी जगराता में भजन गाकर भी पैसे कमाया करते थे. हालांकि, आज सब कुछ बदल चुका है और वो देश के सबसे बड़े कॉमेडियन में से एक है.

कपिल शर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था

कपिल शर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था4 / 5

कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. बता दें कि जब कपिल शर्मा मुंबई आए थे, तो उनकी जेब में सिर्फ 1200 रुपये थे और उनके साथ 4-5 दोस्त भी साथ में थे. इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने दी थी.

विज्ञापन

कपिल शर्मा नेटवर्थ

कपिल शर्मा नेटवर्थ5 / 5

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने बॉलीवुड में कई सारी फिल्में भी की है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. आज कपिल शर्मा के पास करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति है. कपिल शर्मा एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी करते हैं. कपिल शर्मा टीवी शो, ब्रैंड एंडोर्समेंट, इंटरनेशनल लाइव शोज, ओटीटी शो और फिल्मों के अलावा बिजनेस भी पैसे कमाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन