JioHotstar पर ट्रेंड कर रहे ये 7 TV शोज, 'अनुपमा' और 'तुलसी' भी लिस्ट में हैं शामिल

JioHotstar Trending TV Shows: जियो हॉटस्टार पर कई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन शोज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं आज हम आपको टीवी के उन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस ट्रेंडिंग लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर स्मृति ईरानी तक के टीवी सीरियल शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से शोज शामिल हैं.

jiohotstar trending tv shows
1 / 8

विज्ञापन

सहर होने को है

सहर होने को है2 / 8

पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी का ये शो भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस शो को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं आप इस शो को अपने परिवार के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं. वॉचिंग लिस्ट में शामिल करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है3 / 8

स्टार प्लस का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरियल को फैंस काफी पसंद करते हैं. अभिरा और अरमान की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

अनुपमा

अनुपमा4 / 8

रुपाली गांगुली का टीवी शो 'अनुपमा' भी ट्रेंड कर रहा है. ये शो सालों से ऑडियंस का फेवरेट शो बना हुआ है. वहीं ये ही वजह है कि इस शो को फैंस अभी भी पसंद कर रहे हैं. इस शो ने ही रुपाली गांगुली को घर-घर फेमस कर दिया है.

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 25 / 8

स्मृति ईरानी का ये फेमस शो भी जियो हॉटस्टार पर छाया हुआ है. इस शो में तुलसी और मिहिर की जोड़ी ऑडियंस की फेवरेट बन गई है. वहीं ये टीवी शो सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है. फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये शो परफेक्ट है.

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा6 / 8

कुंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का ये शो भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो ने फैंस को काफी एंटरटेन किया है और फैंस भी इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं. आप इस शो को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

महादेव एंड सन्स

महादेव एंड सन्स7 / 8

जनवरी 2026 में शुरू हुआ ये शो भी जिया हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है. शो में शक्ति आनंद, स्नेहा वाघ, मानसी साल्वी और मोहित जोशी लीड रोल में हैं. फैंस भी शो की स्टारकास्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.

नागिन 7

नागिन 78 / 8

प्रियंका चाहर चौधरी का 'नागिन 7' भी सुर्खियों में छाया हुआ है. इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी क्लिप्स काफी वायरल हो रही है. आप भी इस शो को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन