JioHotstar पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 56 मिनट की हॉरर कॉमेडी, सिनेमाघरों में औंधे मुंह गिरी भी ये फिल्म

JioHotstar Trending Movie: जियो हॉटस्टार पर कई ऐसी नहीं फिल्में और वेब सीरीज हैं जो ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक फिल्म ऐसी भी है जो सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन जियो हॉटस्टार पर आते ही ये फिल्म छा गई. अगर आप भी हॉरर कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

the raja saab (14)
1 / 8

विज्ञापन

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही 'द राजा साहब'

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही 'द राजा साहब'2 / 8

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'द राजा साहब' है. ये फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी, वहीं जब इसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया तो ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई.

विज्ञापन

फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का मिक्सचर

फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का मिक्सचर3 / 8

प्रभास की इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. अगर आप ऐसी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आप इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फिल्म में संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये राजा साहब के इर्द-गिर्द घूमती है. राजा साहब अपनी दादी के साथ रहते हैं और उसकी दादी अल्जाइमर से पीड़ित होती है. वहीं दादी सब कुछ भूल चुकी होती है लेकिन उसे अपने पति याद रहता है.

विज्ञापन

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स 5 / 8

राजा साहब के दादा एक तांत्रिक थे, लेकिन उनका अता-पता नहीं होता. वहीं राजा साहब अपने दादा की तलाश में हैदराबाद पहुंचते हैं. इस दौरान उनके रास्ते में कई बाधाएं आती हैं जो उन्हें वहां जाने से रुकती हैं.

कहानी में जुड़ते हैं नए किरदार

कहानी में जुड़ते हैं नए किरदार6 / 8

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में और नए किरदार जुड़ते हैं. इन किरदारों से राजा साहब की भी मुलाकात होती है और इस बीच आपको हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी की भी भरपूर डोज मिलेगी.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान7 / 8

'द राजा साहब' की कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में ही सारी कहानी रिवील होती है. इस फिल्म की कहानी डिटेल में जानने के लिए आपको ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखनी होगी.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट8 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो प्रभास और संजय दत्त के साथ-साथ फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, जरीना वहाब और रिद्धि कुमार लीड रोल में हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 208 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि फिल्म का बजट 400 करोड़ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन