2 घंटे 23 मिनट की रोमांटिक फिल्म ने JioHotstar पर किया कब्जा, स्क्रीन पर दिखी GenZ लव स्टोरी!
JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार की रोमांटिक फिल्म 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में GenZ कपल की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार पर 2 घंटे 23 मिनट की रोमांटिक फिल्म ट्रेंड कर रही है. सिनेमाघरों में ये फिल्म भले ही फ्लॉप हुई हो, लेकिन जियोहॉटस्टार पर ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. फिल्म में GenZ कपल की लव स्टोरी देखने को मिली है. अगर आप भी रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 6जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'चांद मेरा दिल' है. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस जोड़ी के फैन हो गए हैं. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी कमाल की दिखाई दी है. ये ही वजह है कि ये ओटीटी पर आते ही GenZ में छा गई.
फिल्म की कहानी
3 / 6फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी चांदनी और आरव के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों इंजिनियरिंग कॉलेज में साथ पढ़ रहे होते हैं और कॉलेज दिनों में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. वहीं प्यार में पड़ने के बाद दोनों साथ में रहने लगते हैं. इस दौरान चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती हैं और कहानी में नया ट्विस्ट आता है.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
4 / 6चांदनी अपनी प्रेग्नेंसी के बाद आरव से शादी करने का फैसला कर लेती हैं. दोनों परिवार के खिलाफ जाकर शादी तो कर लेते हैं लेकिन दोनों की लाइफ में छोटी उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारियां आ जाती हैं. एक समय आता है जब आरव अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेता है. इसके बाद आरव और चांदनी अलग हो जाते हैं.
क्लाइमैक्स में छिपा सस्पेंस
5 / 6वहीं फिल्म का असली सस्पेंस क्लाइमैक्स में ही छिपा है. अगर आप जानना चाहते हैं कि क्लाइमैक्स में क्या होता है तो आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. GenZ लव स्टोरी में अनन्या पांडे और लक्ष्य ने बखूबी काम किया है. हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी.
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
6 / 6फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की बात करें तो इसमें आरव का किरदार लक्ष्य ने निभाया है. साथ ही चांदनी के किरदार में अनन्या पांडे नजर आईं. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है. इसे आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.