थ्रिलर के दीवानों के लिए बेस्ट हैं JioHotstar की ये 7 सीरीज, संडे बन जाएगा सुपर एंटरटेनिंग!

JioHotstar Top Thriller Series: अगर आप भी थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की टॉप 7 थ्रिलर सीरीज को अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

jiohotstar thriller series
1 / 8

विज्ञापन

चिरैया

चिरैया2 / 8

दिव्या दत्ता और प्रसन्ना बिष्ट की ये सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. 6 एपिसोड्स वाली इस सीरीज में आपको हर सीन में सस्पेंस देखने को मिलेगा. वहीं इसमें दिव्या दत्ता और प्रसन्ना बिष्ट के साथ-साथ संजय मिश्रा और सिद्धार्थ शॉ लीड रोल में नजर आए हैं.

विज्ञापन

क्रिमिनल जस्टिस

क्रिमिनल जस्टिस3 / 8

पंकज त्रिपाठी की इस सीरीज के 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं हर सीजन में एक नई कहानी देखने को मिलती है. ये सीरीज जियोहॉटस्टार की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

आर्या

आर्या4 / 8

सुष्मिता सेन की 3 सीजन वाली ये सीरीज भी इस लिस्ट में छाई हुई है. इस सीरीज के अब तक 25 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं. वहीं इस सीरीज में भी आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इसे भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

ताजा खबर

ताजा खबर5 / 8

भुवन बाम और श्रिया पिलगांवकर स्टारर ये सीरीज भी टॉप थ्रिलर सीरीज की लिस्ट में शामिल है. इसके अभी तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं इसमें भुवन बाम और श्रिया पिलगांवकर के साथ-साथ महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी, नित्या माथुर और शिल्पा शुक्ला लीड रोल में हैं.

असुर

असुर6 / 8

अरशद वारसी की ये सीरीज भारत की टॉप थ्रिलर सीरीज में शामिल है. जियोहॉटस्टार पर इस सीरीज के अभी तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं इस सीरीज में अरशद वारसी के साथ-साथ बरुन सोबती, गौरव अरोड़ा, अनुप्रिया गोयनका और ऋद्धि डोगरा भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मिसेज देशपांडे

मिसेज देशपांडे7 / 8

माधुरी दीक्षित की ये सीरीज भी जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज की लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज का अभी तक 1 ही सीजन रिलीज किया गया है. इस सीरीज में माधुरी दीक्षित के साथ-साथ प्रियांशु चटर्जी, प्रियांशु चटर्जी और दीक्षा जुनेजा लीड रोल में हैं.

इंस्पेक्टर अविनाश

इंस्पेक्टर अविनाश8 / 8

रणदीप हुड्डा स्टारर इस सीरीज में भी आपको थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं संडे में बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन