8.3 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, जिसमें हीरो के मरने पर रोया पूरा देश; फिर स्क्रीन पर कभी नहीं दिखा लीड एक्टर

JioHotstar Top IMDb Rating Film: फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी होती हैं जो आइकॉनिक बन जाती हैं. इन मूवीज की कहानी ऑडियंस के दिल में छा जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें हीरो के मरने पर पूरा देश रो पड़ा था. 6 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है. चलिए आपको भी फिल्म के बारे में बताते हैं.

dil bechara sushant singh rajput
1 / 8

विज्ञापन

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम2 / 8

जियोहॉटस्टार की इस फिल्म का नाम Dil Bechara है. इस फिल्म की कहानी मैनी और किजी बासु के इर्द-गिर्द घूमती है. मैनी एक ऑस्टियो सारकोमा पीड़ित लड़का होता है, जिसकी मुलाकात थायराइड कैंसर से जूझ रही किजी बासु से होती है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

किजी बसु अपनी बीमारी से काफी डिप्रेस्ड होती है और हमेशा चिढ़ी-चिढ़ी रहती है. वहीं दूसरी ओर मैनी अपनी बीमारी को बीमारी समझता ही नहीं है और अपनी लाइफ को खुलकर जीता है. साथ ही वो लोगों को भी खुश रखता है.

इमोशनल करती है कहानी

इमोशनल करती है कहानी4 / 8

मैनी का नेचर देखते हुए किजी भी उससे दोस्ती कर लेती है और फिर दोनों साथ में अपने गम बांटते हैं. इसी दौरान मैनी प्लान बनाता है कि वो किजी को उसकी फेवरेट ट्रिप पर लेकर जाएगा. बस फिर क्या था दोनों दोस्त पेरिस की ट्रिप पर निकल पड़ते हैं.

विज्ञापन

फिल्म में ट्विस्ट

फिल्म में ट्विस्ट5 / 8

किजी के पास जीने के लिए बहुत कम समय होता है. वहीं जब किजी खुशी-खुशी अपनी बीमारी को अपना लेती है तो उसे पता चलता है कि मैनी की बीमारी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. वहीं इसके बाद मैनी की तबीयत भी बिगड़ने लगती है.

किजी-मैनी की लव स्टोरी

किजी-मैनी की लव स्टोरी6 / 8

फिल्म में एक प्लॉट ऐसा आता है जब किजी और मैनी को आपस में प्यार हो जाता है. किजी की फैमिली इस रिश्ते से खुश नहीं होती. वहीं बाद में किजी अपनी फैमिली को मना लेती है. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब किजी से पहले मैनी जिंदगी की जंग हार जाता है.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 7 / 8

मैनी के मरने पर फिल्म का सीन इमोशनल बन जाता है और ऑडियंस भी इस सीन पर फूट-फूटकर रोती है. दरअसल मैनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है. वहीं ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिलीज हुई थी, जिसकी वजह से फिल्म और ज्यादा इमोशनल बन जाती है.

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट8 / 8

'दिल बेचारा' साल 2020 में रिलीज हुई थी और ये सुशांत की आखिरी फिल्म थी. वहीं इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी लीड रोल में नजर आई हैं. वहीं फिल्म को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन