2 घंटे 22 मिनट की फ्लॉप फिल्म, 14 महीने बाद JioHotstar पर हुई रिलीज; थिएटर में नहीं चला जादू

Jiohotstar Latest Movie: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में तो फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो बॉलीवुड की महाफ्लॉप फिल्म है और इसे थिएटर रिलीज के 14 महीने बाद OTT पर रिलीज किया गया है. जियो हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में अपना जादू नहीं चला सकी थी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

badass ravi kumar on jiohotstar
1 / 7

विज्ञापन

जियो हॉटस्टार की फिल्म

जियो हॉटस्टार की फिल्म2 / 7

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम 'बैडएस रवि कुमार' है. हिमेश रेशमिया की ये 2 घंटे 22 मिनट की फिल्म एक म्यूजिक एक्शन फिल्म है. वहीं इस फिल्म में हिमेश रेशमिया एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 7

साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 11 से 17 करोड़ की ही कमाई की थी, जबकि इसका बजट 20 करोड़ था. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी ट्रोल किया गया था और फैंस को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी.

14 महीने पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

14 महीने पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज4 / 7

सिनेमाघरों में ये फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी और ये अब 14 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज हुई है. जहां आज के दौर में 2 महीने बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्में ओटीटी पर दस्तक दे देती हैं, वहीं इस फिल्म को इतनी लेट रिलीज किया गया.

विज्ञापन

क्यों OTT पर देरी से हुई रिलीज?

क्यों OTT पर देरी से हुई रिलीज?5 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बैडएस रवि कुमार' की ओटीटी रिलीज में देरी की वजह हिमेश रेशमिया और OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच हुए विवाद है. दरअसल खबरें थी कि हिमेश रेशमिया और OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच कुछ अनबन चल रही थी, जिस वजह से फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं किया गया था.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

वहीं बता दें ये फिल्म साल 2014 में आई ‘द एक्सपोज’ का स्पिन-ऑफ है. इस फिल्म को कीथ गोम्स ने डायरेक्ट किया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें हिमेश रेशमिया के साथ-साथ प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, संजय मिश्रा और जॉनी लिवर लीड रोल में नजर आए हैं.

विज्ञापन

फिल्म की IMDb रेटिंग

फिल्म की IMDb रेटिंग7 / 7

हिमेश रेशमिया की इस फिल्म के डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. फैंस भी इस फिल्म के डायलॉग्स पर रील्स बनाते नजर आए थे. वहीं फिल्म की IMDb रेटिंग 6.7 है. इस फिल्म को अब फाइनली आप OTT पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन